{"_id":"5f048c098ebc3e430c40b250","slug":"una-sbi-branches-sealed-in-mahatpur-and-tahliwal-staff-home-quarantine","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना: मैहतपुर और टाहलीवाल में एसबीआई की शाखाएं सील, स्टाफ होम क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: मैहतपुर और टाहलीवाल में एसबीआई की शाखाएं सील, स्टाफ होम क्वारंटीन
Tue, 07 Jul 2020 08:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, टाहलीवाल/मैहतपुर (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, टाहलीवाल/मैहतपुर (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 Jul 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई शाखा सील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना जिले में मैहतपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा के एक अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इस शाखा को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही टाहलीवाल एसबीआई शाखा को भी इसी कारण से बंद कर दिया गया है, क्योंकि कुछ दिनों पहले ही कोरोना पॉजिटिव अधिकारी का टाहलीवाल शाखा से मैहतपुर बैंक में स्थानांतरण हुआ था। वायरस के फैलाव की आशंका के मद्देनजर बैंक के पूरे स्टाफ को स्वास्थ्य विभाग द्वारा होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक बैंक में सेवारत ऋण विभाग के अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बैंक में हड़कंप मच गया। बैंक में तमाम अन्य कर्मचारियों की भी गहन जांच की जा रही है। मंगलवार सुबह से बैंक को 48 घंटे के लिए पूरी तरह से सील कर दिया गया। राहत की बात यह कि मैहतपुर बैंक में इसी अधिकारी के साथ वाले केबिन में बैठने वाले बैंक के अन्य अधिकारियों व कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव बताई गई है।
विज्ञापन
बैंक सील होने से मंगलवार को मैहतपुर व टाहलीवाल कार्यालयों में कोई कामकाज नहीं हो सका, जिससे कई उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बीएमओ हरोली डॉ. संजय मनकोटिया ने बताया कि टाहलीवाल बैंक शाखा के सभी कर्मचारियों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है और जल्द ही इन सभी के कोविड-19 के सैंपल लिए जाएंगे। मैहतपुर चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि बैंक को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। बैंक परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा व अन्य सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन