{"_id":"65167980ba242663eb023548","slug":"una-police-impose-50-thousand-penalty-for-illegal-mining-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पुलिस ने कसा शिकंजा, अवैध खनन पर 50 हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पुलिस ने कसा शिकंजा, अवैध खनन पर 50 हजार रुपये जुर्माना
Fri, 29 Sep 2023 12:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 29 Sep 2023 12:45 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना जिला पुलिस ने अवैध खनन पर लगातार शिकंजा कसा हुआ है। इसी कड़ी में अब अवैध खनन करने पर पांच वाहनों के चालान कर 50,000 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इसी प्रकार यातायात नियमों की अवहेलना करने पर कुल 109 वाहनों के चालान किए गए। दूसरी ओर सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर जिला पुलिस ऊना की ओर से चार व्यक्तियों का चालान धूम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किया गया।
विज्ञापन
उनसे जुर्माने के रूप में कुल 400 रुपये वसूल किए गए। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपने आसपास हो रही संदिग्ध गतिविधियों के बारे में स्थानीय लोग भी पुलिस को सूचित करें। ताकि समय रहते उन पर लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन