ऊना के व्यक्ति की रिपोर्ट पीजीआई में कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टर समेत चार को आईसोलेट किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना जिले के सिंगा गांव का एक 50 वर्षीय व्यक्ति पीजीआई चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। व्यक्ति को दिल की बीमारी के उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया थाए जहां से चिकित्सकों ने आवश्यक उपचार के बाद व्यक्ति को पीजीआई रेफर कर दिया। जहां कोविड टेस्ट के बाद व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। इधरए व्यक्ति की रिपोर्ट आते ही क्षेत्रीय अस्पताल में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात बरतते हुए क्षेत्रीय अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात एक डॉक्टर और नर्स समेत चार लोगों को होम आईसोलेट कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक इसमें निजी लैब का एक कर्मचारी भी शामिल हैए जिसने व्यक्ति के रूटीन टेस्ट किए थे। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति कोरोना संक्रमण की चपेट में कैसे आया। व्यक्ति करीब एक साल से घर पर ही था और उसकी पत्नी ही देखभाल कर रही थी। गनीमत है कि पीड़ित की पत्नी की कोविड रिपोर्ट निगेटिव है। सीएमओ डॉण् रमन कुमार का कहना है कि चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ सदस्यों को एहतियातन होम आईसोलेट किया गया है।