फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News: Trains will stop at Bharatgarh and Anandpur Sahib, not Kiratpur

Una News: किरतपुर नहीं, भरतगढ़ और आनंदपुर साहिब में रुकेंगी ट्रेनें, रेलवे बोर्ड ने लिया निर्णय

Fri, 25 Aug 2023 10:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Aug 2023 10:04 PM IST
सार

अब किरतपुर साहिब में ट्रेनों के ठहराव के बजाय भरतगढ़ और आनंदपुर साहिब में वैकल्पिक स्टॉपेज दिए हैं। रेलवे बोर्ड ने पूर्व से मौजूद इन दोनों रेलवे स्टेशनों पर नौ-नौ यानि 18 ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था की है।

विज्ञापन
Una News: Trains will stop at Bharatgarh and Anandpur Sahib, not Kiratpur
ऊना रेलवे स्टेशन। - फोटो : संवाद

विस्तार

ऊना आने वाली ट्रेनों पर किरतपुर साहिब में रेलवे ट्रैक के आधुनिकीकरण और विस्तारीकरण का असर पड़ा है। ट्रेनों के यहां ठहराव को लेकर रेलवे बोर्ड ने अहम निर्णय लिया है। अब किरतपुर साहिब में ट्रेनों के ठहराव के बजाय भरतगढ़ और आनंदपुर साहिब में वैकल्पिक स्टॉपेज दिए हैं। रेलवे बोर्ड ने पूर्व से मौजूद इन दोनों रेलवे स्टेशनों पर नौ-नौ यानि 18 ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था की है। वैकल्पिक ठहराव का नियम 30 अगस्त तक जारी रहेगा। इससे सबसे बड़ी समस्या किरतपुर में उतरने वाले यात्रियों को होगी। किन्हीं कारणों से जिले से किरतपुर साहिब या दिल्ली, चंडीगढ़ की ओर से आने वाले यात्रियों को भी यहां ठहराव न होने की समस्याओं से जूझना पड़ेगा।

विज्ञापन


वैकल्पिक ठहराव में भरतगढ़ में दिल्ली दौलतपुर चौक ट्रेन 25 से 30 अगस्त, नंगल डैम-ऊना हिमाचल 25 से 29 अगस्त, अंबाला दौलतपुर चौक 25 से 29 अगस्त, अंबाला अंब अंदौरा 25 से 27 अगस्त, सहारनपुर ऊना 25 से 27 अगस्त तक किरतपुर की बजाए भरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर ही स्टापेज करेंगी। इसी प्रकार आनंदपुर साहिब में ठहराव करने वाली ट्रेनों में दौलतपुर चौक से दिल्ली जाने वाली हिमाचल एक्सप्रेस 25 से 29 अगस्त, ऊना-नंगल डैम एवं दौलतपुर चौक से अंबाला 25 से 30 अगस्त, अंब अंदौरा अंबाला 25 से 27 अगस्त, ऊना सिरहंद 25 से 27 अगस्त तक आनंदपुर साहिब रेलवे स्टेशन पर खड़ी होंगी।

विज्ञापन


किरतपुर साहिब रेलवे स्टेशन पर इन दिनों रेलवे ट्रैक आधुनिकीकरण और विस्तारीकरण कार्य चल रहा है। इसके चलते वैकल्पिक तौर पर कई ट्रेनों के लिए व्यवस्था की गई है। इस कड़ी में ऊना आने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। -रोदाश सिंह, अधीक्षक रेलवे स्टेशन ऊना।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed