फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Una News One and half year old girl drowned in Sutlej

Una News: डुबकी लगवाते मां के हाथ से छूटी डेढ़ साल की बच्ची, सतलुज में बही

Wed, 17 Jul 2024 07:19 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (ऊना)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 17 Jul 2024 07:19 PM IST
सार

जिला ऊना में सतलुज दरिया के तेज बहाव में एक बच्ची बह गई। अभी तक बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि नंगल बांध से सतलुज दरिया में पानी बहुत छोड़ा गया है, इसलिए अपने बच्चों को उधर ले जाने से परहेज करें।

विज्ञापन
Una News One and half year old girl drowned in Sutlej
बाबा उधो मंदिर नंगल में सतलुज दरिया के तेज बहाव के चलते जमा लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नंगल के मशहूर ऐतिहासिक बाबा उधो मंदिर के पास सतलुज दरिया के तेज बहाव में एक बच्ची बह गई, जिसे ढूंढने के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया गया है, लेकिन बच्ची के बारे में फिलहाल कोई अता-पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


जिला बिलासपुर के उपमंडल श्री नयनादेवी के गांव के पलसेट और हाल निवासी शिवालिक एवेन्यू, नंगल भारतभूषण और उनकी पत्नी नीलम अपनी दो बच्चियों (एक चार और दूसरी डेढ़ वर्ष) के साथ बाबा उधो मंदिर में माथा टेकने आए थे। बाबा उधो मंदिर के पास सतलुज दरिया में नहाने चले गए। नीलम अपनी डेढ़ वर्ष की बेटी अनाया को दरिया में डुबकी लगवाने लगी तो बच्ची उसके हाथों से छूट गई और देखते ही देखते बच्ची पानी के तेज बहाव में बह गई। पिता भारतभूषण भी बच्ची को बचाने के लिए सतलुज में कूदे, लेकिन पानी का बहाव बहुत अधिक तेज होने के कारण बच्ची को बचाने में असफल रहे। बच्ची के सतलुज में बह जाने की जानकारी तुरंत नया नंगल पुलिस और गोताखोर कमलप्रीत सैनी को दी गई, लेकिन काफी देर तक सर्च अभियान चलाने के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


बच्ची के दादा शादी राम, चाचा अमरीक और एक अन्य रिश्तेदार सुखदेव ने बताया कि पुलिस और प्रशासन से गुहार है कि बच्ची को ढूंढा जाए। उधर, नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सरताज सिंह ने कहा कि बच्ची को ढूंढने के लिए गोताखोर कमलप्रीत सैनी की टीम की मदद ली जा रही है, लेकिन फिलहाल बच्ची का कोई पता नहीं चल सका है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी अपील करते हुए कहा कि नंगल बांध से सतलुज दरिया में पानी बहुत छोड़ा गया है, इसलिए अपने बच्चों को उधर ले जाने से परहेज करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed