Una News: समूरकलां के जंगल में गोली लगने से मरा तेंदुआ मिला, केस दर्ज, दो सप्ताह के भीतर दूसरी घटना
समूरकलां स्थित लता मंगेश्कर कलां केंद्र के साथ लगते जंगल में गोली से मारा गया तेंदुआ वन विभाग को मिला है। दो सप्ताह के भीतर फिर नर तेंदुआ मृत पाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में दो सप्ताह के भीतर फिर नर तेंदुआ मृत पाया गया है। समूरकलां स्थित लता मंगेश्कर कलां केंद्र के साथ लगते जंगल में गोली से मारा गया तेंदुआ वन विभाग को मिला है। वन खंड अधिकारी संतोषगढ़ शशि वाला की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम की अगुआई में मृत मिले तेंदुए का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मृत पाए गए तेंदुए की आयु करीब चार वर्ष बताई जा रही है। कुछ दिन के अंतराल में तेंदुए के मृत पाए जाने की दूसरी घटना के बाद वन विभाग भी सतर्क हो गया है। इसे लेकर आगामी जांच में जुट गया है।
फिलहाल पुलिस भी मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी। मामले में शिकायतकर्ता वन खंड अधिकारी शशि वाला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि बीते रोज मंगलवार को समूरकलां में लता मंगेश्कर कला केंद्र के पास एक तेदुआं मृत अवस्था में पडा हुआ था, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने गन शाट से मारा है। वन अधिकारियों के अनुसार तेंदुए को गर्दन के नीचे स्कल इंजरी है। उधर, जिला वन अधिकारी डीएफओ सुशील राणा, रेंज अधिकारी ऊना राहुल टीम सदस्यों सहित मौके पर पहुंचे तो तेंदुए का पोस्टमार्टम करवाने के बाद स्थानीय लोगों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि कुछ रोज पूर्व बुढार में भी एक मृत तेंदुआ पाया गया था।
तेंदुआ लगभग चार साल का है, जिसका वजन लगभग 43 किलोग्राम है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है। प्रारंभिक चरण में तेंदुए को गन शाट, गोली लगने से मारा पाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामले में अन्य पहलू भी सामने आ सकते हैं- सुशील राणा, जिला वन अधिकारी, ऊना
विभागीय शिकायत के बाद धारा 51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत पुलिस थाना सदर ऊना में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगामी जांच में जुट गई है- राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक, ऊना