फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ukraine crisis: CM Jairam did virtual dialogue with the students returned home

Ukraine crisis: सीएम जयराम ने यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों से किया वर्चुअल संवाद

Wed, 16 Mar 2022 07:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 16 Mar 2022 07:31 PM IST
सार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए संवेदनशीलता के साथ हरसंभव प्रयास किया। यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद होने पर प्रधानमंत्री ने चार केंद्रीय मंत्रियों को विशेष रूप से यूक्रेन के पड़ोसी देशों में तैनात किया। 

विज्ञापन
Ukraine crisis: CM Jairam did virtual dialogue with the students returned home
सीएम जयराम ने विद्यार्थियों से किया वर्चुअल संवाद - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यूक्रेन से स्वदेश लाए गए राज्य के विद्यार्थियों से बुधवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से बातचीत की। सीएम ने कहा कि राज्य के सभी विद्यार्थियों और अन्य लोगों को यूक्रेन से सुरक्षित लाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए संवेदनशीलता के साथ हरसंभव प्रयास किया। यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद होने पर प्रधानमंत्री ने चार केंद्रीय मंत्रियों को विशेष रूप से यूक्रेन के पड़ोसी देशों में तैनात किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को सीमावर्ती देशों से विशेष उड़ानों के माध्यम से लाया गया। जयराम ने कहा कि राज्य सरकार ने भी प्रभावी ढंग से मामले को केंद्र सरकार के समक्ष रखा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली तथा मुंबई पहुंचने के बाद सरकार ने राज्य के लोगों को उनके घर पहुंचाने की समुचित व्यवस्था की। केंद्र और राज्य सरकार विद्यार्थियों के भविष्य के प्रति चिंतित हैं। सरकार सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी कि विद्यार्थियों का कॅरिअर प्रभावित न हो। यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों की समस्या के प्रति अत्यधिक संवेदनशील रवैया अपनाने के लिए विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्रशंसा की। अधिकांश विद्यार्थियों ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से विदेशों में बनाई भारत की सशक्त छवि पर उन्हें गर्व महसूस होता हैं। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान शिमला में मुख्यमंत्री के साथ विधायक विनोद कुमार और जेआर कटवाल, महासचिव बाल कल्याण परिषद पायल वैद्य भी उपस्थित थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed