फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ukraine crisis: 700 Indians stranded in Sumi amid minus five temperatures

यूक्रेन संकट: माइनस पांच तापमान के बीच सुमी में फंसे 700 भारतीय

Sun, 06 Mar 2022 01:10 PM IST
Krishan Singh सुभाष कुमार अग्निहोत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
सुभाष कुमार अग्निहोत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Sun, 06 Mar 2022 01:10 PM IST
सार

व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल से हिमाचल प्रदेश के चुराह के धीरज कुमार ने बताया कि वह यूक्रेन की सुमी नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी के अंतिम वर्ष के छात्र हैं। उनके साथ कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी, अंडमान-निकोबार से 700 प्रशिक्षु फंसे हैं। 

विज्ञापन
Ukraine crisis: 700 Indians stranded in Sumi amid minus five temperatures
सुमी में फंसे भारतीय । - फोटो : संवाद

विस्तार

माइनस पांच डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच यूक्रेन के सुमी शहर में 700 भारतीय विद्यार्थी फंसे हैं। इन्होंने वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है। कहा कि सुमी शहर में अत्यधिक बर्फबारी के कारण भारी ठंड पड़ रही है। विद्यार्थी बंकरों से वापस हॉस्टलों के कमरों में लौट आए हैं। उनके पास पीने के लिए पानी भी नहीं रहा है। बर्फ एकत्रित कर पिघला कर पानी पी रहे हैं। व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल से हिमाचल प्रदेश के चुराह के धीरज कुमार ने बताया कि वह यूक्रेन की सुमी नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी के अंतिम वर्ष के छात्र हैं।

विज्ञापन


उनके साथ कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी, अंडमान-निकोबार से 700 प्रशिक्षु फंसे हैं। उन्होंने ट्विटर, मेल, टेलीग्राम, व्हाट्सएप के जरिये भी भारत और यूक्रेन सरकार से मदद की गुहार लगाई है। लगातार दस दिन से प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री, यूक्रेन दूतावास से मदद मांग रहे हैं, लेकिन कहीं से मदद नहीं मिली है। यूक्रेन सरकार की ओर से उन्हें बताया गया कि सीज फायर हुआ है, लेकिन लगातार बमबारी का क्रम जारी है। हॉस्टल प्रबंधन उनके लिए खाने का प्रबंध कर रहा है। पानी की एक बूंद पीने को नहीं मिल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed