फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   UIT students will be able to study in the main library of HPU

Shimla News: एचपीयू के मुख्य पुस्तकालय में पढ़ सकेंगे यूआईटी के छात्र

Sat, 11 Oct 2025 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
UIT students will be able to study in the main library of HPU
कार्ड को दिखाकर मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान (यूआईटी) के छात्र-छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर किए गए आंदोलन और कुलपति को सौंपे मांग पत्र के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनकी एक मुख्य मांग मान ली है। यूआईटी में पढ़ाई कर रहे सभी 1500 विद्यार्थियों को अब विश्वविद्यालय के मुख्य पुस्तकालय में प्रवेश और बैठने की अनुमति दे दी गई है।
मुख्य पुस्तकालय के 24 घंटे खुले रहने वाले सेक्शन में भी यूआईटी के छात्र बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने 3 अक्तूबर को यूआईटी का दौरा कर विद्यार्थियों की समस्याएं सुनी थीं। इसमें विद्यार्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं और अपनी बी. टेक और एम.टेक परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुख्य पुस्तकालय में बैठने की अनुमति देने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन

कुलपति ने मौके पर ही निर्देश दिए थे कि 24 घंटे खुले सेक्शन में यूआईटी के विद्यार्थियों को बैठने की अनुमति दी जाए। इसके बाद निदेशक यूआईटी के माध्यम से यह आदेश जारी किए गए। 9 अक्तूबर को विवि के मुख्य पुस्तकालय के डिप्टी लाइब्रेरियन ने यूआईटी के विद्यार्थियों को सेंट्रल लाइब्रेरी में प्रवेश देने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि आदेशों में यह स्पष्ट नहीं है कि छात्र मुख्य पुस्तकालय से अपने यूआईटी कार्ड पर पुस्तकों को इशू करवा पाएंगे या नहीं, जिससे इस मामले में असमंजस अभी भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed