फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   UILS students watched the assembly proceedings

Shimla News: यूआईएलएस विद्यार्थियों ने देखी विधानसभा कार्यवाही

Tue, 10 Sep 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
UILS students watched the assembly proceedings
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विधिक अध्ययन संस्थान यूआईएलएस (यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज) के सौ से अधिक विद्यार्थियों ने मंगलवार को विधानसभा के चल रहे मानसून सत्र में विधानसभा की कार्यवाही को देखा। विद्यार्थियों ने जाना कि किस तरह से जनता के बीच से चुनकर गए विधायक विधानसभा में जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हैं। विधि विद्यार्थियों और शिक्षकों ने निदेशक प्रो. शिव कुमार डोगरा की अगुवाई में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया तथा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के साथ लैंगिक समानता, महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए अलग क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की। संस्थान के निदेशक प्रो. शिव कुमार डोगरा और शिक्षक डॉ. संयोगिता ठाकुर ने मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article