{"_id":"66745c16cd169628b7089ce7","slug":"ugc-net-2024-leak-hpu-shimla-student-complains-of-filing-fir-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UGC NET 2024 Leak: एचपीयू के छात्र ने की शिक्षा मंत्री और एनटीए अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UGC NET 2024 Leak: एचपीयू के छात्र ने की शिक्षा मंत्री और एनटीए अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग
Thu, 20 Jun 2024 10:17 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 20 Jun 2024 10:17 PM IST
सार
एचपीयू शिमला के छात्र ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और एनटीए अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की शिकायत दी है। छात्र रुपांश राणा ने कहा कि नेट की परीक्षा रद्द होने से वह मानसिक तनाव में हैं।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेट की परीक्षा रद्द करने से आहत एचपीयू शिमला के छात्र ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और एनटीए अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की शिकायत दी है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बीएड के छात्र रुपांश राणा ने बताया है कि मैंने इस परीक्षा के लिए काफी मेहनत की थी और इसके रद्द होने से वह मानसिक तनाव में हैं। बालूगंज थाना को ईमेल के माध्यम से भेजी शिकायत में उन्होंने लिखा है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मेरे भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। साथ ही मेरी आर्थिक हानि भी हुई है। इसको देखते हुए इसके लिए जिम्मेदार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और एनटीए अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।
विज्ञापन
छात्र ने ईमेल के माध्यम से भेजी शिकायत में लिखा है कि मैं रुपांश राणा, सपुत्र श्री सिंदर्शन सिंह, गांव व डाकघर हौरी देवी तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा का स्थायी निवासी हूं और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में बीएड का छात्र हूं। महोदय मेरे द्वारा 18 जून को एनटीए द्वारा आयोजित नेट की परीक्षा दी थी तथा संगीत विभाग में नेट परीक्षा देने वाला छात्र हूं। महोदय कल एक नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें उपरोक्त परीक्षा रद्द करने की बात कही गई जोकि सच्ची थी।
विज्ञापन
महोदय शिक्षा मंत्रालय की इस नोटिफिकेशन और एनटीए की इस घटना से मैं बहुत स्तब्ध हूं और मानसिक तनाव में हूं, क्योंकि मैंने वह परीक्षा दी है और मैं लगातार तैयारी कर रहा था। इस परीक्षा को रद्द करके शिक्षा मंत्रालय और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मेरे भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है और मेरी आर्थिक हानि भी की है। पिछले दिनों नीट के एग्जाम में भी ऐसा ही हुआ और सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेना पड़ा। पेपर रदद् करके शिक्षा विभाग एवं एनटीए किसी बड़े घोटाले को छुपा रहे हैं तथा एनटीए द्वारा इस परीक्षा को पारदर्शी न करवा पाना गुनाह है।
विज्ञापन
महोदय मेरे भविष्य को ध्यान में न रखकर पेपर घोटाला हुआ। अपने पद का निर्वहन सही ढंग से न करना जिसका जिम्मेवार एनटीए तथा शिक्षा विभाग है इसलिए शिक्षा विभाग के केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं एनटीए अध्यक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए और आर्थिक, मानसकि नुकसान पहुंचाने एवं मेरा भविष्य दांव पर लगाने के मामले में प्रतिवादियों पर एफआईआर दर्ज की जाए।