{"_id":"63354b305ff68b4fec64d418","slug":"uganda-nepal-kerala-chhoti-elaichi-farming-trial-in-sujanpur-hamirpur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रायल रहा सफल: सुजानपुर के किसान ने उगाई यूगांडा और नेपाल की छोटी इलायची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रायल रहा सफल: सुजानपुर के किसान ने उगाई यूगांडा और नेपाल की छोटी इलायची
Thu, 29 Sep 2022 01:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:08 PM IST
सार
कश्मीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने खेतों में अफगानिस्तान का अंजीर उगाया है। पौधे ने फल देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
किसान कश्मीर सिंह ठाकुर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
सुजानपुर की ग्राम पंचायत चमियाण के गांव गरौडू़ के प्रगतिशील किसान कश्मीर सिंह ठाकुर ने अपनी जमीन पर यूगांडा, नेपाल और केरल की छोटी इलायची उगाई है। उन्होंने करीब छह माह पूर्व दिल्ली में रहने वाले अपने एक मित्र से यह विदेशी किस्म के पौधे मंगवाए थे। जिसे उन्होंने अपनी जमीन पर रोपा।
विज्ञापन
उन्होंने कुछ वर्ष पहले अफगानिस्तान में उगने वाले अंजीर के पौधे भी लगाए थे। इसका ट्रायल भी सफल रहा है और वर्तमान में यहां अफगानी अंजीर की पैदावार हो रही है। इसके अलावा खेतों में लांग, दाल-चीनी और अफगानिस्तान का ही हींग भी यहां उगाया है। कश्मीर सिंह ठाकुर लंबे समय से आम की फसल पर उगा रहे हैं।
विज्ञापन
बागवानी विभाग की तरफ से उचित सहायता न मिलने के बावजूद कश्मीर सिंह पूरी मेहनत के साथ बागवानी के क्षेत्र में काम करने का प्रयास कर रहे हैं। कश्मीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने खेतों में अफगानिस्तान का अंजीर उगाया है। पौधे ने फल देना शुरू कर दिया है। वहीं अब यूगांडा और नेपाल से छोटी इलायची के पौधे भी मंगवाए हैं, इसका ट्रायल सफल रहा है।
विज्ञापन