फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   U Mumba bets 78 lakhs on Anil Justa, there was a rain of money in the Pro Kabaddi League auction

Himachal: सिरमौर के अनिल जस्टा पर यू मुंबा का 78 लाख का दांव, प्रो कबड्डी लीग की नीलामी में हुई धनवर्षा

Mon, 02 Jun 2025 12:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोनहाट (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोनहाट (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Jun 2025 12:30 PM IST
सार

 नीलामी में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के उभरते कबड्डी स्टार अनिल जस्टा को यू मुंबा ने 78 लाख रुपये की बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। 

विज्ञापन
U Mumba bets 78 lakhs on Anil Justa, there was a rain of money in the Pro Kabaddi League auction
सिरमौर के अनिल जस्टा - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन 12 की नीलामी में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के उभरते कबड्डी स्टार अनिल जस्टा को यू मुंबा ने 78 लाख रुपये की बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। इससे क्षेत्र में खुशी की लहर है। अनिल जस्टा सिरमौर जिले के गिरिपार के रोनहाट उपतहसील के जासवी गांव के निवासी हैं। उन्हें बचपन से ही कबड्डी में रुचि थी। गांव की गलियों में शुरू हुआ उनका सफर अब प्रोफेशनल कबड्डी के सबसे बड़े मंच तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

उनके परिवार की पृष्ठभूमि साधारण रही है, लेकिन अनिल ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर खेल को निखारा। उनके कोचों और साथियों का कहना है कि अनिल हमेशा से ही प्रतिबद्ध खिलाड़ी रहे हैं। वे हर मैच में अपना शत-प्रतिशत देने की कोशिश करते हैं। हाल ही में हुए एक राष्ट्रीय मुकाबले में अनिल ने सुपर रेड के जरिए न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई थी, बल्कि दर्शकों का दिल भी जीत लिया था। उनका यह प्रदर्शन कई प्रो टीमों की नजर में आया। यू मुंबा ने उन पर बड़ा दांव खेलते हुए उन्हें 78 लाख रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बना लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गति और दबाव में प्रदर्शन खासियत
अनिल की रेडिंग तकनीक, गति और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता उन्हें एक बेहतरीन रेडर बनाती है। अनिल की फिटनेस और मैच के अंतिम क्षणों में निर्णायक बनने की आदत ने उन्हें औरों से अलग करती है। अनिल जस्टा ने कहा कि यह मेरे लिए सपने जैसा है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक छोटे से गांव से शुरू हुआ मेरा सफर मुझे इस मुकाम तक ले आएगा। मैं यू मुंबा का आभार प्रकट करता हूं और वादा करता हूं कि मैं इस मौके को पूरी तरह से सार्थक करूंगा। 

विज्ञापन

दादा बंसी राम के छलके आंसू...
पिता मोहन सिंह ने बताया कि अनिल की इस उपलब्धि पर नाज हैं। अनिल के यू मुंबा की टीम में शामिल होने की खबर सुनकर दादा बंसी राम के आंसू छलक पड़े। अनिल के दो भाई सेना में भर्ती है। अनिल ने इस उपलब्धि का श्रेय जिला शिमला के कोच सुरेंद्र को दिया है। अनिल ने गत माह हरिद्वार में हुई युवा सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था।

सोशल मीडिया पर लोगों की बधाइयों का तांता 
अनिल की इस उपलब्धि को लेकर स्थानीय लोगों और खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed