फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tyre factory gutted in fire Baddi Solan himachal Pradesh

टायर उद्योग में आग से करोड़ों का नुकसान, 50 फीट तक उठीं लपटें

Sun, 26 Mar 2017 07:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Sun, 26 Mar 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
Tyre factory gutted in fire Baddi Solan himachal Pradesh

हिमाचल के जिला सोलनक के झाड़माजरी के टायर उद्योग केआरएम में भीषण आग से करोड़ों के नुकसान का अनुमान है। उद्योग के भीतर रविवार दोपहर करीब 1.15 बजे आग भड़क गई। उसके बाद 50 फीट तक ऊंचे उठे काले धुएं के गुब्बार से सटे गांवों में अंधेरा सा छा गया। 11 हजार वर्ग मीटर में फैले उद्योग में छोटे-बड़े वाहनों के हजारों टायर रखे हुए थे।

विज्ञापन


इसके अलावा भारी मात्रा में डीजल व अन्य ज्वलनशील पदार्थ रखे थे जिनके आग की चपेट में आने के बाद कारण क्षेत्र में भारी मात्रा में काले धुएं का प्रदूषण फैल गया। शाम तक उद्योग सुलग रहा था और धमाके हो रहे थे। इससे समूचा क्षेत्र दहशत में आ गया। प्रशासन ने साथ सटी प्रवासियों की कॉलोनियों को भी खाली करवा दिया है। 
विज्ञापन


आग पर काबू पाने के लिए बद्दी-नालागढ़-परवाणू-वर्धमान उद्योग सहित कालका व चंडीगढ़ से आठ दमकल वाहन आठ घंटे से जुटे रहे।धमाकों के कारण करीब 11 हजार वर्ग फीट में फैले चार मंजिला उद्योग की दीवारों में भी दरारें आ गई। घटना की जानकारी मिलते ही
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम नालागढ़ आशुतोष गर्ग, एसपी बशेर सिंह चौहान, डीएसपी खजाना राम, एसएचओ दया राम मौके पर पहुंचे। आग से उद्योग भवन समेत मशीनरी, रबर टायर का तैयार व कच्चा माल पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। आग लगने का कारण उद्योग के डीजी सेट बताया जा रहा है।

तेज हवा ने बढ़ाई मुश्किलें

Tyre factory gutted in fire Baddi Solan himachal Pradesh

लोगों के अनुसार सुबह से ही उद्योग से काफी मात्रा में धुंआ निकल रहा था। फायर आफिसर बद्दी प्रकाश चंद शर्मा ने कहा कि दो बजे आग की सूचना मिलने के बाद आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आग से करोड़ों के नुकसान का

अनुमान लगाया जा रहा है। उद्योग में आग लगने के 45 मिनट बाद दमकल विभाग बद्दी को इसकी सूचना दी गई। उद्योग प्रबंधन द्वारा अपने स्तर पर इस आग को काबू करने का प्रयास किया गया। आग फैलने के बाद दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। 

हवा के तेज रूख ने भी उद्योग की आग में घी डालने का काम किया। दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत के बावजूद हवा ने आग को और भीषण रूप दे दिया। इस दौरान पानी की कमी देखने को मिली।

शहर में फायर हाइड्रेंट न होने से दमकल के वाहन पानी के लिए निजी उद्योगों में भागदौड़ करते रहे। इस कारण आग को फैलने से नहीं रोका जा सका। दमकल विभाग के पास केमिकल फॉम भी कम मात्रा में होने से आग को नियंत्रण में नहीं लिया जा सका। 

रबर टायर जलने से झाड़माजरी में 50 फीट तक ऊंचा काले धुंए का गुब्बार उठता रहा। इस कारण आसपास के करीब पांच सौ मीटर एरिया में लोगों को दिन में वाहनों की लाइटें जलाकर व मुंह पर कपड़ा बांधकर चलने को मजूबर होना पड़ा। काले धुंए का गुब्बार हिल स्टेशन कसौली तक जाता दिखा।

आग काबू करने में जुटे दमकल विभाग की मदद के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा एल्मबिक चौक से हरिपुर रोड तक सड़क बंद करना पड़ा। इसके बावजूद हजारों की तादाद में लोग उद्योग की आग का वीडियो बनाने व घटनाक्रम को निकट से देखने में जुटे रहे। इस कारण पुलिस को भी भीड़ हटाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed