फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tyre burst with a bang in Chamba, a person died, a person from Dhirad village died in a road accident

Himachal: पंक्चर ठीक करते फटा टायर, व्यक्ति की मौके पर मौत, धीरड़ गांव के व्यक्ति की सड़क हादसे में माैत

Sat, 19 Jul 2025 06:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा/भरेड़ी (हमीरपुर)/रक्कड़ (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा/भरेड़ी (हमीरपुर)/रक्कड़ (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Jul 2025 06:29 PM IST
सार

 चंबा में हवा भरते समय जोरदार धमाके के साथ टायर फट गया। इसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की माैत हो गई है। 

विज्ञापन
Tyre burst with a bang in Chamba, a person died, a person from Dhirad village died in a road accident
सड़क हादसे में युवक की माैत। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा में पंक्चर ठीक करते अचानक टायर फटने से राकेश कुमार (34) पुत्र प्रकाश चंद गांव छमैरी (चमीनू) डाकघर बरौर की मौत हो गई। शनिवार सुबह 11:00 बजे जब वह परेल के पास दुकान में पंक्चर टायर को ठीक कर रहा था तो उसी दौरान हवा भरते समय टायर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि वह बुरी तरह से घायल हो गया। बेसुध हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

विज्ञापन


यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने हादसे के चश्मदीदों के बयान दर्ज किए। इसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि हादसा होने के पीछे क्या कारण रहा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि टायर फटने में कोई लापरवाही तो नहीं बरती गई, इसका पता लगाने के लिए गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन

ढांक से गिरी बाइक, सवार व्यक्ति की मौत
 
उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत मझौह के अंतर्गत धीरड़ गांव के पास जंगली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कपिल देव (40 वर्ष), पुत्र बसंत राम, निवासी मझौह, डाकघर नगरोटा गाज़ियां, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। बीती रात को कपिल देव अपनी मोटरसाइकिल पर भरेड़ी से डाडू सड़क पर जा रहा था। जैसे ही वह मझौह चौक के पास पहुंचा तो बाइक स्किड हो गई। अनियंत्रित बाइक ढांक से गिरकर खैर के पेड़ से टकराई और कपिल के ऊपर गिर गई। इस कारण कपिल देव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही भोरंज थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह एक सामान्य सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रही है। मामले की जांच जा रही है। इस दुखद घटना से गांव मझौह में शोक की लहर है। कपिल देव एक मेहनती और सामाजिक स्वभाव के व्यक्ति थे।

चौली में सड़क किनारे मिला ब्यक्ति का शव
उधर, पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत चौली में राष्ट्रीय राजमार्ग-3 के किनारे शनिवार को एक शव बरामद हुआ। जानकारी के मुताबिक सुबह के समय किसी राहगीर ने हाईवे के किनारे अनजान व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखा। इसके बाद स्थानीय ग्राम पंचायत चौली प्रधान ज्योति धीमान को सूचित किया। उसके बाद प्रधान की ओर से रक्कड़ पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी गई।  माैके पर रक्कड़ पुलिस ने पाया व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल के लिए भेज दिया है।  मृतक की पहचान रोमी(46 ) पुत्र प्रकाश चंद निवासी ग्लोड़ हमीरपुर के रूप में हुई है।  रोमी शादी के बाद करीब 18 वर्षों से अपने ससुराल चौली में ही रहता था और ट्रक ड्राइवर था। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस थाना रक्कड़ के प्रभारी संदीप पटियाल ने पुष्टि करते हुए कहा शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर दिया है और छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed