{"_id":"66780560beabd41f0f06b86b","slug":"two-youths-from-punjab-who-were-selling-chitta-by-renting-a-room-in-sangti-were-arrested-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News Shimla: सांगटी में किराए का कमरा लेकर चिट्टा बेचने वाले पंजाब के दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News Shimla: सांगटी में किराए का कमरा लेकर चिट्टा बेचने वाले पंजाब के दो युवक गिरफ्तार
Sun, 23 Jun 2024 04:53 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 23 Jun 2024 04:53 PM IST
सार
शिमला में जिला पुलिस के स्पेशल सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर ऐसे दो युवाओं को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। दोनों पंजाब के फाजिल्का के रहने वाले हैं। उनके कब्जे से 46.82 ग्राम चिट्टा किया बरामद किया गया है।
विज्ञापन
चिट्टा (फाइल)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी शिमला के युवाओं को नशे के गर्त में धकेलने के लिए अब बाहरी राज्यों से तस्कर किराए के मकान लेकर नशे की सप्लाई कर रहे हैं। जिला पुलिस के स्पेशल सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर ऐसे दो युवाओं को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। दोनों पंजाब के फाजिल्का के रहने वाले हैं। पुलिस ने कमरे में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से 46.82 ग्राम चिट्टा किया बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अब उनसे पूछताछ चिट्टा तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस के मुताबिक स्पेशल सेल के जांच अधिकारी ललित टीम के साथ संजौली, ढली और सांगटी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि लोअर सांगटी में दो युवक किराये का कमरा लेकर चिट्टा बेच रहे हैं। पुलिस टीम ने इसके बाद शनिवार देर शाम कमरे में दबिश दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके से 46.82 ग्राम चिट्टा के साथ इलेक्टि्क वेटिंग मशीन भी बरामद की है।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान बलजीत सिंह (20) निवासी अबुर रोड सिटी गार्डन एमसी कालोनी फाजिल्का पंजाब और अंग्रेज सिंह (27) निवासी पर्बतसिंह वाला उटाड़ पीओ बागे के उटाड़ जलालाबाद फाजिल्का पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों कितने समय से यहां रहकर चिट्टा बेचने का काम कर रहे थे। इसके अलावा वह कहां से चिट्टा लेकर आते थे, इसका भी पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन