{"_id":"676281aa794256e3be0a90d3","slug":"two-youths-from-punjab-arrested-with-45-28-grams-of-chitta-the-accused-were-travelling-in-a-private-bus-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: पंजाब के दो युवक 45.28 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार, निजी बस में सवार थे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: पंजाब के दो युवक 45.28 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार, निजी बस में सवार थे आरोपी
Wed, 18 Dec 2024 01:33 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:33 PM IST
सार
बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने पंजाब के दो युवकों को 45.28 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मनाली जा रही निजी वोल्वो बस में सवार थे।
विज्ञापन
चिट्टा(फाइल)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने पंजाब के दो युवकों को 45.28 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मनाली जा रही निजी वोल्वो बस में सवार थे। पुलिस के दल ने मंगलवार देर रात को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी-भराड़ी पुल के पास नाकाबंदी की थी। इसी एक वोल्वो बस को रोका गया।
विज्ञापन
यात्रियों के सामान की जांच करते हुए दो युवक कुछ छुपाने की कोशिश करने लगे। उनके सामान की तलाशी ली गई तो 45.28 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान आकाश सिंह (23) और हरिंदर सिंह (28) निवासी गांव मंडियाला डाकघर बाहदू जिला अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने की है।
विज्ञापन