फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two youths arrested with 64 grams of chitta in Taradevi area

Shimla News: तारादेवी क्षेत्र में दो युवक 64 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Mon, 11 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with 64 grams of chitta in Taradevi area
तारादेवी-टुटू बाइफरकेशन में तैनात स्पेशल सेल की टीम ने शोघी से शिमला रही गाड़ी से बरामद किया नशा
विज्ञापन

39,000 रुपये की नकदी भी की गई बरामद
पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पुलिस की नशा तस्करी के मामलों में कार्रवाई जारी है। बालूगंज थाना के तहत पुलिस ने एक गाड़ी की तलाशी के दौरान दो आरोपियों के कब्जे से 64 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 एवं 29 के तहत केस दर्जकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों में कर्ण निवासी कलस्टन शिमला और कर्ण वर्मा निवासी ठियोग जिला शिमला शामिल है।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नशा तस्करी में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार स्पेशल सेल की टीम तारादेवी क्षेत्र में गश्त और अपराध रोकथाम ड्यूटी पर थी। इस दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक कार में दो व्यक्ति भारी मात्रा में चिट्टा लेकर शोघी की ओर से शिमला आ रहे हैं। यह चिट्टा स्थानीय युवाओं को बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तारादेवी-टुटू बाइफरकेशन के पास नाकाबंदी कर वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से 64 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त वाहन से पुलिस ने करीब 39,000 रुपये नगदी भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नशा और नगदी कब्जे में लेने के साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू की। पुलिस अब इस बात की छानबीन कर रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए थे। इससे पहले भी लालपानी में पुलिस गाड़ी में सवार आरोपियों से चिट्टा और करीब 35,000 रुपये की नगदी बरामद कर चुके हैं।



तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोहों का किया भंडाफोड़
जिला पुलिस इस वर्ष नशा तस्करी का नेटवर्क तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके तहत पंजाब समेत दूसरे राज्यों से चल रहे अंतरराज्यीय गिरोहों का भी भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पैडलरों के साथ ही नशे के बड़े सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। अभी तक पुलिस पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और केरल से नशे के सरगनाओं को पकड़ चुकी है। नशा तस्करी के मामलों में बैकवर्ड लिंकेज में भी कड़ी कार्रवाई की है। बैकवर्ड लिंकेज में पुलिस 25 बड़े सप्लायरों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। चिट्टे के साथ गिरफ्तारियों आरोपियों से गहन पूछताछ करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article