{"_id":"5f25521efc7b213d722b5991","slug":"two-youth-drowned-in-pong-lake-kangra-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी लेने के चक्कर में पौंग में डूबे राजस्थान के दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी लेने के चक्कर में पौंग में डूबे राजस्थान के दो युवक
Sat, 01 Aug 2020 06:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, जवाली (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, जवाली (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 01 Aug 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत पौंग डैम के बीच में बने एक टापू बाथू की लड़ी में सेल्फी लेने के चक्कर में दो युवक डूब गए। दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम दोनों युवकों की तलाश में लगी हुई हैं। युवक मुकेश कुमार (18), अमरजीत (18) निवासी हनुमानगढ़ जिला के झाखड़ीवाला (राजस्थान) के रहने वाले थे। दोनों नागाबाड़ी में आम के तुड़ान के लिए आए थे।
विज्ञापन
मुकेश सेल्फी लेने के लिए कपड़ों सहित झील में उतर गया। सेल्फी लेते-लेते मुकेश गहरे पानी में डूबने लगा। उसे डूबता देख अमरजीत ने उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी, जिससे दोनों डूब गए। उनके साथ आए एक अन्य युवक ने लोगों को इसकी सूचना दी। डीएसपी जवाली ओंकार चंद ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन