{"_id":"60e5e5468ebc3ee59b7ff418","slug":"two-years-relaxation-in-age-for-applicants-in-the-police-constable-recruitment-due-to-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से लटकी सिपाही भर्ती में अब आवेदकों को उम्र में दो साल छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से लटकी सिपाही भर्ती में अब आवेदकों को उम्र में दो साल छूट
Thu, 08 Jul 2021 02:16 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 08 Jul 2021 02:16 AM IST
सार
सिपाही भर्ती का इंतजार कर रहे आवेदकों के लिए पूर्व में निर्धारित अलग-अलग श्रेणी में अधिकतम उम्र की छूट को दो साल और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना के चलते पिछले डेढ़ साल से अटकी सिपाही भर्ती के लिए बने नए नियमों को हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। पिछले दो साल से भर्ती का इंतजार कर रहे आवेदकों के लिए पूर्व में निर्धारित अलग-अलग श्रेणी में अधिकतम उम्र की छूट को दो साल और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
जिनकी उम्र कोरोना की वजह से लटकी भर्ती में आवेदन करने की अर्हता को पार कर रही थी, उन्हें इसका फायदा होगा। भर्ती में पहली बार महिलाओं को 25 फीसदी आरक्षण मिलेगा। इस फैसले से इंटरव्यू की परंपरा के भी खत्म होने पर मुहर लग गई है। अब भर्ती में असेसमेंट के आधार पर शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा के बाद अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन