{"_id":"5c489a8bbdec22737e6af539","slug":"two-worker-died-after-van-collide-with-truck-in-kullu-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई वैन, दो कामगारों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई वैन, दो कामगारों की मौत
Thu, 24 Jan 2019 10:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 24 Jan 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कुल्लू मनाली एनएच-21 स्थित रायसन के पास एक वैन सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जाकर टकरा गई है। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे एक वैन डोभी से कुल्लू की तरफ आ रही थी। वैन जैसे ही रायसन स्थित कैच फेक्टरी के पास पहुंची सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।
विज्ञापन
जिसमें सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में मृतक की पहचान अमित (चालक) और मिलान के रूप में हुई हैं। जबकि होरेश घायल है। तीनों गांव रेकमरी डाकघर जय गबरू जिला खोनितपुर असम के रहने वाले है।
विज्ञापन
हादसे के शिकार व्यक्ति फोरलेन में कामगार थे। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि तीनों फोरलेन में काम करने के बाद वापिस लौट रहे थे।