फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two vehicles crashed after skidding on snow in Sirmair and Lahaul

Road Accident: सिरमाैर और लाहाैल में बर्फ पर स्किड होने से दो गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त, दो की माैत, चार घायल

Mon, 09 Dec 2024 02:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, केलांग(लाहौल स्पीति)/नौहराधार(सिरमाैर)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग(लाहौल स्पीति)/नौहराधार(सिरमाैर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Dec 2024 02:07 PM IST
सार

सड़कों पर बर्फ जमने से हादसों का भी खतरा बढ़ गया है। सोमवार को सिरमाैर व लाहाैल में बर्फ पर स्किड होने से दो गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। 

विज्ञापन
Two vehicles crashed after skidding on snow in Sirmair and Lahaul
बर्फ पर फिसलन से गहरी खाई में गिरी गाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी के बाद लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सड़कों पर बर्फ जमने से हादसों का भी खतरा बढ़ गया है। सोमवार को सिरमाैर व लाहाैल में बर्फ पर स्किड होने से दो गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। हादसे में एक सैलानी सहित दो की माैत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए हैं। लाहौल में बर्फ में साडा बैरियर के समीप बर्फ पर स्किड होकर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में दिल्ली के पर्यटक की मौत हो गई है जबकि तीन घायल हुए हैं। मृतक की पहचान भीष्म गर्ग(49) पुत्र मुरारी लाल निवासी हाउस नंबर 40, जीएफ ब्लॉक ए, एक्स्टेंशनल मोहन गार्डन, उत्तमनग्गर  नई दिल्ली के रूप में हुई है। एसपी लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन



उधर, कुपवी से सोलन जा रही एक गाड़ी नाैहराधार के रोंडी चौरास के पास बर्फ पर फिसलन से गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चाल की माैत हो गई। एक व्यक्ति को चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार गाड़ी में चार लोग सवार थे। लेकिन जब गाड़ी बर्फ में स्किड होने लगी तो अरुण, सुरेंद्र  धक्का लगाने के लिए बाहर निकले। जबकि राजेश पुत्र गुमान सिंह चजहां कुपवी और चालक वेद प्रकाश पुत्र दलीप सिंह निवासी कुलग गाड़ी में ही थे। इसी बीच गाड़ी स्किड होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक बेद प्रकाश की मौके पर मौत हो गई। राजेश को गंभीर चोटें आई हैं घायल को उपचार के लिए सोलन रेफर किया गया है। डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने हादसे की पुष्टि की है। कहा कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed