फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two trucks carrying apples missing fromNarkanda shimla

सेब लेकर निकले दो ट्रक रास्ते से गायब, हैदराबाद भेजी जानी थी खेप

Tue, 04 Sep 2018 12:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 04 Sep 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
Two trucks carrying apples missing fromNarkanda shimla

नारकंडा से सेब लेकर हैदराबाद मंडी के लिए निकले दो ट्रक बीच रास्ते से ही गायब हो गए। इन ट्रकों में लाखों रुपये का सेब लदा है। अभी तक ट्रकों का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। राजेंद्र सिंह ने पुलिस में शिकायत की है कि वीई नारकंडा से सेब की 748 पेटियों को ट्रक संख्या एचआर 49 सी 6893 और सीएफ टी नारकंडा से सेब की 598 पेटियों को ट्रक संख्या एचआर 46 सी 9799 में 26 तारीख को भरकर हैदराबाद मंडी के लिए रवाना किया था।

विज्ञापन


इन्हें हैदराबाद मंडी में एक सितंबर को पहुंचना था लेकिन चालक ट्रक लेकर वहां नहीं पहुंचे। साथ ही दोनों चालकों के मोबाइल नंबर भी बंद पड़े हैं। वीई नारकंडा से ट्रक संख्या एचआर 49 सी 6893 में लदी सेब की 748 पेटियों की कीमत करीब साढ़े नौ लाख और सीएफ टी नारकंडा से ट्रक संख्या एचआर 46 सी 9799 में लदी सेब की 598 पेटियों की कीमत साढ़े सात लाख रुपये के  करीब हैं।
विज्ञापन

 

यहां जानिए क्या है पूरा मामला

Two trucks carrying apples missing fromNarkanda shimla

शिमला की मंडियों से हर साल लाखों रुपये का सेब बाहरी राज्यों की मंडियों को भेजा जाता है। सेब ढुलाई के लिए हिमाचल, पंजाब सहित हरियाणा राज्यों के ट्रकों का इस्तेमाल किया जाता है।

पुलिस और प्रशासन हालांकि ट्रकों की पूरी वैरिफिकेशन करने के बाद ही उन्हें ढुलाई के कार्य के लिए लगाती है। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग बागवानों को गच्चा देकर निकल जाते हैं। हर साल सेब सीजन के दौरान बागवानों के साथ इस तरह की ठगी के मामले सामने आते रहते हैं।

यही नहीं कई बार बागवानों को बेहोश कर शातिर उनकी नकदी तक उड़ा ले जाते हैं। पुलिस और प्रशासन हालांकि सेब सीजन के दौरान जगह-जगह चेकिंग के लिए नाके तथा केंद्र स्थापित करता है। इसमें हर ट्रक और चालक के प्रमाणपत्रों की जांच की जाती है।

इसके बाद ही सेब ढुलाई के कार्य में ट्रकों को शामिल किया जाता है।डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि मामला दर्ज कर दिया गया है। छानबीन की जा रही है। लापता ट्रक चालकों को बहुत जल्द पकड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले को लेकर संबंधित राज्य की पुलिस से भी संपर्क कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed