{"_id":"6544aa7b1a5e73fd7b034687","slug":"two-truck-catches-fire-after-collision-on-national-highway-in-kinnaur-himachal-pradesh-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kinnaur Accident: हाईवे पर डंपर और ट्रक में आमने-सामने टक्कर के बाद लगी आग, धू-धूकर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kinnaur Accident: हाईवे पर डंपर और ट्रक में आमने-सामने टक्कर के बाद लगी आग, धू-धूकर जले
Fri, 03 Nov 2023 08:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी रिकांगपिओ (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी रिकांगपिओ (किन्नौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 03 Nov 2023 08:09 PM IST
सार
दुर्घटना में एक ट्रक का चालक घायल हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने चालक को बाहर निकाला और जिला अस्पताल रिकांगपिओ में भर्ती कराया।
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किन्नौर के रल्ली पुल के पास एनएच पांच पर सब्जियों से लदे ट्रक और डंपर में आमने सामने की टक्कर के बाद ट्रक और डंपर में आग लग गई। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची किन्नौर पुलिस और दमकल की गाड़ी पर आग पर काबू पाया। दुर्घटना में एक चालक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान कुछ देर के लिए एनएच पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रिकांगपिओ से फल और सब्जियों से लदा ट्रक नंबर एचपी 63 सी 2942 और शोंगटोंग से टापरी की ओर जा रहा था। ट्रक रल्ली पुल के पास एनएच पांच के निकट पहुंचा ही था कि तभी सामने से आ रहे एक मिट्टी से लदे डंपर नंबर एचपी 25सी 8026 ने ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक और डंपर में आग लग गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में एक ट्रक का चालक घायल हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने चालक को बाहर निकाला और जिला अस्पताल रिकांगपिओ में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही किन्नौर पुलिस और अग्रिशमन विभाग और सुरक्षा अधिकारी जेएसडब्यू नीतिन गुप्ता अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग को काबू किया।
विज्ञापन
इस आग में आग में दोनों ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। दोनों ट्रकों के आपस में टकराने के बाद कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। इसके बाद ट्रक को हटाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली ।
उधर, इस हादसे की पुष्टि करते हुए एसपी किन्नौर विवेक चहल ने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए रिकांगपिओ अस्पताल में भेज दिया है।