फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two tourist killed in landslide near kinnaur himachal pradesh

चलती बाइक पर पहाड़ से गिरी चट्टान, जीजा-साले की मौत

Sun, 23 Jun 2019 06:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 23 Jun 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
Two tourist killed in landslide near kinnaur himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ से बाइक पर काजा घूमने जा रहे दो पर्यटकों पर पहाड़ से चट्टान गिर गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार सुबह छह बजे एनएच-5 पर पांगीनाला-काशंग के बीच हादसा हुआ। मृतकों में एक युवक चंडीगढ़, दूसरा पंजाब के जीरकपुर का था। रिश्ते में दोनों जीजा-साला थे।

विज्ञापन


रिकांगपिओ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चंडीगढ़ निवासी युवक कांगड़ा  के पंचरुखी में भी रहता था। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब छह बजे कल्पा से काजा की तरफ जा रही बुलेट बाइक (यूपी 16 पीक्यू 5745) पर चट्टान का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। हादसे में बाइक सवार सुनील (42) हाउस नंबर 269 मनीमाजरा, चंडीगढ़ और ईशान (26) हाउस नंबर 829, सैनी विहार, फेस-2, जीरकपुर (पंजाब) की मौके पर ही मौत हो गई। ये दोनों बुलेट परचंडीगढ़ से काजा घूमने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों से सूचना मिलने पर मौके पर पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजे। डीएसपी किन्नौर विपिन कुमार ने बताया कि चट्टान की चपेट में आने से दोनों युवकों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed