फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two tourist injured in road accident in rohtang kullu

रोहतांग में डंगे से टकराया वाहन, दो सैलानी घायल

Sat, 08 Jun 2019 06:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Jun 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
two tourist injured in road accident in rohtang kullu
फाइल फोटो

रोहतांग दर्रे के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे दो सैलानी घायल हो गए। हादसा शनिवार तड़के करीब पांच बजे हुआ है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार मनाली से रोहतांग घूमने गए सैलानियों का वाहन एक डंगे से टकरा गया, जिससे दो सवारों को चोटें आई। घायलों की पहचान रियाज (30), इरशाद (30) निवासी मथुरा, दिल्ली के रूप में हुई है।
विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए तुरंत मनाली लाया गया। यहां उनको प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया। घायल पर्यटकों को यहां उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि दोनों पर्यटकों के सिर और माथे में हल्की चोटें आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फ देखने को लेकर पर्यटकों में होड़ मची हुई है। ऐसे में वाहन चालक मनाली से आधी रात को ही रोहतांग का रुख कर रहे हैं, जिससे हादसा होने का खतरा रहता है। डीएसपी मनाली शेर सिंह ने मामले की पुष्टि की।


उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल पर्यटकों को इलाज के लिए मनाली पहुंचाया गया, जहां से उन्हें कुल्लू रेफर कर दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed