मंडी में बरसीं बंपर नौकरियां, 700 को मौके पर रोजगार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड्डल मैदान में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में लगाए स्किल इंडिया रोजगार मेले में 700 युवाओं को मौके पर नौकरी मिली। देशभर की 34 कंपनियों ने मेले में हिस्सा लिया और साक्षात्कार के बाद युवाओं को नौकरी दी।
मेले में 1500 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। इससे पहले मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया। सांसद रामस्वरूप शर्मा और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भी इस दौरान मौजूद रहे।
रोजगार मेले में 30 कंपनियां शामिल
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रदेश के युवाओं का कौशल स्तरोन्यन सुनिश्चित बना रही है। रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान करने पर सरकार बल दे रही है, ताकि युवाओं को प्रशिक्षण मिलने के तुरंत बाद नौकरी भी मिल सके।
यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रदेश कौशल विकास निगम उद्योगों के साथ बेहतर तालमेल बनाए, ताकि प्रशिक्षण पूरा करने के उपरांत प्रशिक्षु को शीघ्र रोजगार प्राप्त हो सके। रोजगार मेला करवाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके घर के नजदीक रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है।
राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के राज्य प्रमुख जितेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में प्रदेश में अब तक 24 हजार युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। 1 लाख 50 हजार युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है।