फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two thousand rupees came back from account of the farmers in himachal

किसानों के खाते में आए दो हजार रुपये हो गए वापस

Wed, 06 Mar 2019 01:36 PM IST
ashok chauhan जीएस जस्सल, अमर उजाला, थानाकलां (ऊना)
जीएस जस्सल, अमर उजाला, थानाकलां (ऊना) Published by: ashok chauhan Updated Wed, 06 Mar 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
Two thousand rupees came back from account of  the farmers in himachal

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में आए 2 -2 हजार रुपये कुछ जगह वापस जाने लगे हैं। ऊना के बंगाणा उपमंडल के कुछ किसानों को उस समय झटका लगा, जब वे बैंक पहुंचे।

विज्ञापन


उनका कहना है कि योजना के तहत आए पैसे उसी दिन या उससे दूसरे दिन वापस हो गए। ऐसा क्यों हुआ, यह न तो बैंक और न ही प्रशासनिक अफसर बता पा रहे हैं। अब अन्य किसानों में भी पैसा जाने का डर सताने लगा है। 

विज्ञापन

ये है पूरा मामला

Two thousand rupees came back from account of  the farmers in himachal

बंगाणा उपमंडल में दो हेक्टेयर भूमि वाले कई किसान हैं। आधार कार्ड, खतौनी और बैंक पासबुक के आधार पर राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने जांच के बाद ऑनलाइन आवेदन भेजे। उनको पैसा तो आ गया लेकिन बाद में वापस चला गया।

ज्यादातर किसानों का पैसा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बंगाणा शाखा के खाताधारकों का गया है। जब किसानों ने पैसा वापस जाने को लेकर बैंक कर्मचारियों से पूछा तो वे कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक किरण का कहना है कि इसमें बैंक की कोई भूमिका नहीं है। पैसा सरकार ने भेजा था, वहीं वापस गया है। एसडीएम बंगाणा संजीव कुमार का कहना है कि इसमें बैंकों की कोई लापरवाही नहीं है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

 इस मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है। ऐसा क्यों हुआ इसका पता किया जा रहा है। किसानों के खाते में दो-दो हजार की राशि पीएनबी के माध्यम से डाली गई है। -मनीषा नंदा, अतिरिक्त मुख्य सचिव, राजस्व 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed