फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two students drowned in Beas River.

ब्यास नदी में नहाने उतरे दो युवक बहे, एक फरार

Thu, 17 Sep 2015 09:11 PM IST
Updated Thu, 17 Sep 2015 09:11 PM IST
विज्ञापन
Two students drowned in Beas River.

मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी से कुछ दूरी पर बिंद्रावणी में ब्यास नदी में नहाने उतरे दो युवक बह गए। दोनों लापता हैं। वहीं युवकों का एक अन्य साथी फरार बताया जा रहा है। बहे युवकों की तलाश में पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाया है। देरशाम तक बहे युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। नदी किनारे दो युवकों के कपड़े बरामद हुए हैं। एक पेंट से आधार कार्ड भी मिला है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वीरवार करीब पौने चार बजे सकरोर निवासी शेर सिंह ने पुलिस थाना सदर को सूचना दी कि ब्यास नदी में नहा रहे युवक नदी में बह गए हैं। बताया जा रहा है कि तीनों युवक ब्यास नदी में नहाने के लिए उतरे। तीनों में एक युवा कम तैरना जानता है। तीनों ने एक साथ दो बार नदी को आर-पार किया। इसके बाद उन्होंने कम तैरने वाले युवक को सड़क किनारे छोड़ दिया। इसके बाद दोबारा नदी में नहाने उतरे दोनों युवक बह गए।

विज्ञापन

नदी किनारे मिले कपड़े और जूते

Two students drowned in Beas River.

सूचना मिलते ही एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर, एएसपी कुलदीप चंद राणा व अन्य पुलिस दल मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन में जुट गए। नदी किनारे पुलिस को युवाओं के कपड़े और जूते मिले हैं। जिनमें एक पेंट में सुरजीत सिंह निवासी झाली आनी का आधार कार्ड मिला है। जो बल्ह के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र है।

दोपहर बाद से पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी रहा। वीरवार देरशाम पुलिस जवान घटनास्थल में टॉर्च की सहायता से बहे युवाओं की तलाश में जुटे रहे। इधर, सदर पुलिस थाना प्रभारी चेत सिंह भंगालिया ने बताया कि एक व्यक्ति की ओर से ब्यास नदी में युवाओं के बहने बारे सूचना मिली है। पुलिस ने सर्च अभियान चलाया है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दो युवाओं के साथ अन्य तीसरा युवा भाग निकला है। जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं, एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि दो युवाओं के बहने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही सर्च आपरेशन शुरू कर दिया गया। बहे युवाओं का पता लगाने के लिए टीमें घटना स्थल व आसपास जुटी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed