फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two student arrested in solan himachal after writing in support of terrorist on social media

देशद्रोह के आरोप में नौणी विवि के दो छात्र गिरफ्तार

Mon, 18 Feb 2019 09:23 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,सोलन Published by: ashok chauhan Updated Mon, 18 Feb 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
two student arrested in solan himachal after writing in support of terrorist on social media

पुलवामा आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर आतंकियों का समर्थन करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के दो छात्रों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


सोमवार को इन पर देशद्रोह और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उधर, गुस्साए छात्रों ने विवि कैंपस में जोरदार प्रदर्शन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन


दोनों आरोपी छात्रों को विवि से बर्खास्त कर दिया गया है। बता दें कि दो दिन पहले भी बद्दी पुलिस ने चितकारा विवि के एक छात्र को सोशल मीडिया पर पुलवामा हमले के आतंकी के समर्थन में पोस्ट डालने पर गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीबीएन में भी छात्र ने डाली थी देश विरोधी पोस्ट

पुलिस के अनुसार नौणी विवि में पढ़ाई कर रहे कश्मीर के पिंजूरा निवासी पीरजादा ताबिश फय्याज और निसबल निवासी आकिब रसूल ने आतंकियों का समर्थन करने वाली पोस्ट में कमेंट किए।

सोलन के अधिवक्ता नीरज को जब इसका पता चला तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने रविवार को दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोप है कि एमएससी और बीएससी कर दोनों छात्र अपनी फेसबुक पर आतंकवादियों के समर्थन में काफी कुछ लिख रहे थे।

सोमवार को धारा 153 बी और अन्य के तहत मामला दर्ज आरोपियों को अदालत में पेश किया। एसपी सोलन मधुसूदन ने बताया कि दोनों छात्र कश्मीर के हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed