फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   two story house was reduced to ashes in Batada village of Rohru, and 30 apple trees were also destroyed in the

Shimla: रोहड़ू के बटाडा गांव में दो मंजिला मकान राख, सेब के 30 पेड़ भी जल गए

Thu, 22 Jan 2026 10:31 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू।
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Jan 2026 10:31 AM IST
सार

शिमला जिले की टिक्कर तहसील के बटाडा गांव में बुधवार शाम करीब 6:00 बजे आग की घटना सामने आई। गांव बटाडा निवासी कृष्णा देवी, पत्नी श्यामलाल का दो मंजिला मकान आग की चपेट में आ गया। 

विज्ञापन
two story house was reduced to ashes in Batada village of Rohru, and 30 apple trees were also destroyed in the
रोहड़ू के बटाडा गांव में आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की टिक्कर तहसील के बटाडा गांव में बुधवार शाम करीब 6:00 बजे आग की घटना सामने आई। गांव बटाडा निवासी कृष्णा देवी, पत्नी श्यामलाल का दो मंजिला मकान आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा मकान जलकर राख हो गया। आग की लपटों की चपेट में मकान के आसपास लगे सेब के करीब 30 पेड़ भी आ गए, जिससे बागवानी को भी भारी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग का वाहन मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों, पटवारी हलका, कानूनगो टिक्कर और पटवारी सहायक की मदद से आग पर काबू पाने का लगातार प्रयास किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोका गया, जिससे आसपास के अन्य घरों को बचा लिया गया। हालांकि, तब तक पीड़ित परिवार का मकान पूरी तरह जल चुका था और घर में रखा सारा सामान राख में बदल गया था। पुजारली-3 के पटवारी ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत के रूप में 10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।

विज्ञापन

साथ ही पीड़ित परिवार के अस्थायी रहने की व्यवस्था भी प्रशासन की ओर की जा रही है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आग से हुए पूरे नुकसान का आकलन राजस्व विभाग के अधिकारियों की ओर से वीरवार को किया जाएगा। नुकसान का विस्तृत सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवार को आगे मिलने वाली राहत और मुआवजे की प्रक्रिया तय की जाएगी। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही सामने आ सकेगा। इस घटना से दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को शीघ्र उचित मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed