फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two road accidents in Una: 12 people injured due to truck tempo overturning, child dies due to car collision

ऊना में दो सड़क हादसे: ट्रक पलटने से 12 लोग घायल, कार की टक्कर से आठ वर्षीय बच्चे की मौत

Tue, 19 Apr 2022 12:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पंजावर/अंब (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंजावर/अंब (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Apr 2022 12:28 PM IST
सार

प्रदेश के ऊना जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बालक की मौत हो गई है जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। कार की टक्कर से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
Two road accidents in Una: 12 people injured due to truck tempo overturning, child dies due to car collision
सड़क किनारे पलटा ट्रक। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बालक की मौत हो गई है जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। पंजावर में पंजाब से सामान व मजदूरों को लेकर आ रहा एक ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक सवार 12 लोग घायल हो गए।  मंगलवार सुबह पंजाब के जिला लुधियाना से सामान सहित मजदूरों को लेकर टाहलीवाल की ओर आ रहा ट्रक पंडोगा में वनखंडी के पहाड़ी क्षेत्र में उतराई में मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में जाकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि सामने से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था। अन्यथा टक्कर से बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए ऊना अस्पताल भेजा गया। सभी घायल लोग प्रवासी मजदूर बताए जा रहे हैं।  

विज्ञापन


उधर, भैरा में एक कार की चपेट में आने से आठ वर्षीय प्रवासी बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चा गेहूं काटने जा रहे माता-पिता के पीछे चला गया था। लेकिन सड़क पार करते वक्त एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान मोनू पुत्र राम नरेश निवासी हरदेई उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। हादसा मंगलवार सुबह लगभग सवा आठ बजे हुआ। हादसे के वक्त मृतक का एक छोटा भाई और बहन भी साथ थे। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed