फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two road accident in palampur of himachal pradesh

हिमाचल: दो सड़क हादसों में 22 घायल, पालमपुर में बरातियों से भरी बस खाई में गिरी

Mon, 30 Sep 2019 09:50 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर/भवारना (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर/भवारना (कांगड़ा) Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 30 Sep 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
two road accident in palampur of himachal pradesh
खाई में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला
 हिमाचल के कांगड़ा जिले के परौर में सोमवार सुबह हुए दो बस हादसों में करीब 22 लोग घायल हुए हैं। सुबह पांच बजे दिल्ली से जोगिंद्रनगर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की डीलक्स बस लुढ़क गई, वहीं छह बजे बरात लेकर आशापुरी से अमृतसर जा रही एक निजी बस भी गिर गई। सभी घायलों का उपचार टांडा, नगरोटा व पालमपुर में अस्पताल में चल जा रहा है।
विज्ञापन


सुबह करीब पांच बजे परौर के पास दिल्ली से जोगिंद्रनगर वाया कांगड़ा, पालमपुर जा रही परिवहन निगम की एसी डीलक्स बस लुढ़क गई। गनीमत रही कि बस सड़क के ऊपर ही फंस गई। अन्यथा  बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि बस में उस समय सवारियां कम बैठी थीं। बाद में इस क्रेन से निकाल लिया गया। उधर, आशापुरी से अमृतसर बरात लेेकर जा रही एक निजी बस परौर के पास सड़क से करीब 15 फुट नीचे लुढ़क गई।
विज्ञापन


इस दौरान बस में करीब 30-35 लोग सवार थे, जिनमें से 22 लोग घायल हुए हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 13 लोगों को टांडा दाखिल करवाया गया है, जबकि सात लोगों का नगरोटा व तीन लोगों का पालमपुर सिविल अस्पताल में इलाज करवाया गया। प्रशासन की ओर से घायल लोगों को दो से तीन हजार रुपये फौरी राहत दी गई है। हादसे का पता चलते ही डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा व तहसीलदार पालमपुर वेदप्रकाश अग्निहोत्री घटनास्थल पर पहुंचे। बस के नीचे गिरते ही बच्चों, महिलाओं व अन्य लोगों की चीख पुकार सुनकर लोग मौके पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में ये लोग हुए घायल

बस में बैठे दूल्हे के चाचा मिलाप चंद ने कहा कि बस जब परौर के पास पहुंची तो परिवहन निगम की बस सड़क से लुढ़की हुई थी, सब इसे देख रहे थे कि उनकी बस भी गिर गई।  किसी को पता नहीं चला कि बस नीचे कैसे गिरी। 

हादसे में विकास कटोच (40) भुआणा, मंगलेश (30) चठ्ठ, कांति प्रसाद (63) महादेव, दीप चंद (62), विवेक कुमार (16), गौरव (16), विनोद कुमार (31) विजय कुमार (19), गरीब दास (63), सुनील कुमार (21) निवासी आशापुरी, कुसुम (49), कार्तिक (17), मनीष (17), राजेंद्र (66), प्रीतम चंद (48), शक्ति चंद (58), अनीता (46), पूजा शर्मा (23) निवासी पालमपुर कर्ण(28), विजय कुमार (59), मिलाप चंद (64) व केहर सिंह (56) आशापुरी शामिल हैं।

निजी बस के लुढ़कने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि निगम की बस के मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। - अमित शर्मा, डीएसपी पालमपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed