{"_id":"5dbd1c7e8ebc3e93a170e136","slug":"two-person-killed-in-road-accident-at-hamirpur-and-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के हमीरपुर और चंबा में सड़क हादसे, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के हमीरपुर और चंबा में सड़क हादसे, दो की मौत
Sat, 02 Nov 2019 11:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 02 Nov 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में हमीरपुर और चंबा में हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। पहला हादसा हमीरपुर में हुआ है। यहां एक कार और ट्रक में हुई टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा देर रात चबूतरा के पास हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार घायल को हमीरपुर से जालंधर रैफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान इसकी मौत हो गई। मृतक मनोहर लाल सुजानपुर तहसील के प्लाही गांव का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दूसरा हादसा चंबा के तीसा में हुआ है। यहां तीसा-आयल मार्ग पर जेसीबी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में जेसीबी चालक को हल्की चोटें लगी हैं। इसने कूदकर अपनी जान बचाई। जेसीबी सड़क की मरम्मत करते वक्त खाई में जा गिरी। इससे हेल्पर की मौत हो गई।
विज्ञापन