फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two person died after Car collision with truck at yamunanagar

हरिद्वार जा रहे परिवार की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत

Tue, 12 Jun 2018 11:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर Updated Tue, 12 Jun 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
 two person died after Car collision with truck at yamunanagar

हरिद्वार जा रहे परिवार की कार को ट्रक द्वारा टक्कर मारे जाने चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दादी की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए उनकी अस्थियों को डेरा ब्यास नदी में विसर्जित कर हरिद्वार जा रहे परिवार की कार को सोमवार तड़के सहारनपुर-कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर ट्रक ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन


हादसे में हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कसौली कस्बे के गांव मंधियाना निवासी रोहित (33) व उसके चाचा भगवानदत्त (54) की मौत हो गई, जबकि मृतक रोहित के पिता अमरनाथ व मामा जयकिशन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसा इतनी तेज हुआ कि कार के परखच्चे उड़ कर दूर तक बिखर गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव मंधियाना निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि दादी सरस्वती देवी की रविवार अलसुबह करीब चार बजे मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी अंतिम इच्छा थी कि उसकी अस्थियों का विसर्जन डेरा ब्यास नदी में किया जाए। रविवार शाम करीब चार बजे उनके पिता भगवान दत्त, ताऊ अमरनाथ, ताऊ का लड़का रोहित व मामा गांव छडांजी निवासी जयकिशन दादी की अस्थियां लेकर कार में गांव से निकले। वे पहले अस्थियां लेकर डेरा ब्यास गए थे। 

एेसे हुुअा हादसा

 two person died after Car collision with truck at yamunanagar

वहां से देर रात वह अस्थियां विसर्जित करने के लिए हरिद्वार के लिए चले। पीपली से वह सहारनपुर-कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे से होते हुए जब दामला के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से उनकी कार के परखच्चे उड़ गए। कार कौन चला रहा था इसका पता नहीं चल सका है। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस ने को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को बाहर निकाला और ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया।

यहां पर डॉक्टर ने रोहित व भगवान दत्त को मृत घोषित कर दिया। जबकि जयकिशन व अमरनाथ को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।दिनेश कुमार ने बताया कि उसके पिता भगवानदत्त कसौली स्थित सेंट्रल रिसर्ज इंस्टीट्यूट में चौकीदार थे।

उनकी करीब पांच साल सर्विस के और बची हुई थी। मृतक रोहित कसौली में ही फोटोग्राफी करता था। कुछ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसका एक लड़का है।

मृतक के पिता घायल अमरनाथ मिलिट्री इंजीनियरिंग सेक्शन कसौली में सर्विस करते हैं। मामा जयकिशन दादी की मौत पर उनके घर आए हुए थे। सोमवार को हरिद्वार में अस्थि विसर्जित करना था। इसलिए वे रविवार को ही ब्यास के लिए निकले थे। 

सुबह ऐसे चला हादसे का पता

 two person died after Car collision with truck at yamunanagar

दिनेश ने बताया कि सोमवार सुबह पांच बजे उन्होंने रोहित के मोबाइल पर फोन किया था ताकि ये पता कर सकें की वे कहां तक पहुंचे हैं। लेकिन फोन एक ढाबा संचालक ने उठाया था।

ढाबा संचालक ने बताया कि जिसका ये मोबाइल है उसका एक्सीडेंट हो गया है। कार में सवार चारों लोगों को ट्रॉमा सेंटर लेकर गए हैं। उन्हें यह मोबाइल घटनास्थल पर पड़ा मिला था। इस हादसे की सूचना पाते ही वे तुरंत कसौली से निकलकर यमुनानगर पहुंचे। 

हादसे में घायल हुए अमरनाथ के परिवार में 24 घंटे में तीन मौत हो गई। खुद अमरनाथ और उसका साला जयकिशन पीजीआई में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। रविवार अलसुबह करीब चार बजे परिवार से जहां करीब 75 वर्षीय सरस्वती साथ छोड़ कर चली गई।

वहीं सोमवार अलसुबह करीब तीन-चार बजे अमरनाथ का बेटा रोहित और भाई भगवानदत्त हादसे में काल का ग्रास बन गए। परिवार में तीन लोगों की मौत होने के बाद मातम छाया हुआ है। 

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। हादसे में दो लोगों की मौत है, जबकि दो घायल है। पुलिस ने मामले में फिलहाल अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस किया है। वाहन की पहचान की जा रही है। 
- इंस्पेक्टर सुनील कुमार, एसएचओ, थाना सदर यमुनानगर। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed