फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two people killed in bus and bike collision himachal

बस-बाइक की टक्कर में दो की मौत, यहां नहाते समय युवक बहा

Thu, 05 Apr 2018 11:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गगल (कांगड़ा)पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, गगल (कांगड़ा)पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Thu, 05 Apr 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
two people killed in bus and bike collision himachal

हिमाचल में  बस और बाइक में टक्कर की दो घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई।  तियारा-गगल मार्ग पर भडियाड़ा के पास बुधवार सुबह बस-बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह गगल से तियारा की तरफ जा रही निजी बस से भडियाड़ा में बाइक चालक सामने से टकरा गया। 
विज्ञापन


इसके बाद वहां उपस्थित लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। टांडा में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान भडियाड़ा निवासी रिशव (25) पुत्र मंगल सिंह के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार गगल की तरफ जा रहा था कि घर से कुछ दूरी पर ठेहड़ चौक पर सामने से आ रही बस से टकरा गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उधर, एसपी संतोष पटियाल ने कहा कि गगल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बस ने बाइक को मारी टक्कर

two people killed in bus and bike collision himachal

हिमाचल के पड़ोसी राज्य हरियाणा के ताजेवाला में सड़क हादसा हुआ जिसमें हरियाणा रोडवेज की एक बस ने ओवरटेक करते हुए बाइक को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि बाइक में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सड़क हादसे में पांवटा की निवासी महिला गंभीर रूप से घायल है। एक सैन्य अधिकारी ने महिला को पांवटा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद परिजन देहरादून ले गए हैं। 

जानकारी के अनुसार बुधवार को हरियाणा के ताजेवाला में सड़क हादसा हुआ है। हरियाणा रोडवेज की एक बस ने ओवरटेक करते हुए बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक युवक की मौके पर मौत हो गई।

समीप से गुजर रहे आर्मी के अधिकारी ने हादसे में घायल महिला को पांवटा अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर पांवटा के बद्रीपुर निवासी महिला सपना देवी को परिजन देहरादून ले गए हैं।

हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया लेकिन सूचना मिलने पर हरियाणा के ग्रामीणों ने बस को रोक लिया। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। हरियाणा व हिमाचल की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। 

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि हरियाणा के ताजेवाला में सड़क हादसा हुआ है। हरियाणा पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हुई है। जबकि पांवटा निवासी महिला को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन देहरादून ले गए हैं।

बनेर खड्ड में नहाते समय युवक बहा, मौत

two people killed in bus and bike collision himachal

कांगड़ा मंदिर रेलवे स्टेशन के पास बनेर खड्ड में नहाते हुए एक युवक की पानी के तेज बहाव में डूबने से मौत हो गई। युवक की शिनाख्त 34 वर्षीय छोटी हलेड़ जोगीपुर निवासी मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। युवक बिहार का रहने वाला था।

कांगड़ा मंदिर रेलवे स्टेशन के समीप ही उसका घर है। थाना प्रभारी कुलदीप राज ने बताया कि प्रांरभिक छानबीन में यह पता चला है कि युवक अपने घर के पास सफाई करने के बाद खड्ड में नहाने उतर गया।

वह खड्ड में नहा रहा था कि अचानक पानी के तेज बहाव में संतुलन खो बैठा और डूब गया। कुछ लोगों ने उसे बाहर निकाला। गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए टांडा ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित किया गया। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

युवक मेहनत मजदूरी का काम करता था। वह अपने पीछे एक बेटे और बेटी को छोड़ गया। उधर, जैसे ही युवक की मौत की सूचना उसकी पत्नी और परिजनों को पता चली तो माहौल गमगीन हो गया। इस हादसे में रो रहे नन्हें बच्चों को आंसू देख हर किसी का दिल पसीज गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed