कार दुर्घटना में महिला की मौत, पैर फिसलने से खाई में गिरा व्यक्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। चंबा-कियाणी मार्ग पर फोलगत के पास आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। सूचना के अनुसार पति-पत्नी अपनी बच्ची के साथ आल्टो कार से घर लौट रहे थे, तभी फोलगत के पास हादसा हो गया।
हादसे के के बाद हंसी-खुशी घर लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ टूट गया है। हादसे में घायल व्यक्ति व बच्ची का उपचार मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की आरंभिक जांच शुरू कर दी है।
घर जा रहे व्यक्ति का पैर फिसला, मौत
पुखरी से धमला के लिए जा रहे एक 50 वर्षीय व्यक्ति का पैर फिसलने से वह खाई में जा गिरा। खाई में गिरने से व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। व्यक्ति को खाई में गिरता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने घायल को खाई से बाहर निकाल कर 108 एंबुलेंस के जरिए चंबा अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। रविवार को मृतक के शव का मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम करने के बाद चिकित्सकों ने शव परिजनों को सौंप दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत पुखरी के गांव धमला निवासी पृथी सिंह(50 वर्ष)शनिवार को पुखरी से अपने घर आ रहे थे। रास्ते में यकायक पृथी सिंह का पांव फिसल गया। जिससे वह गहरी खाई में जा गिरा। खाई में गिरने से उन्हें काफी चोटें लगी।
पृथी सिंह को खाई में गिरता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायल को उठा कर सड़क तक पहुंचाया। जिसके बाद 108 एंबुलेंस में घायल को मेडिकल कॉलेज चंबा लाए।
मेडिकल कॉलेज चंबा में चिकित्सक ने पृथी सिंह को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज चंबा में रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद चिकित्सकों ने शव मृतक के परिजनों ने सौंप दिया।