फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two people died in jeep accident at sach pass on chamba pangi road

जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत, एक घायल

Tue, 10 Jul 2018 09:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तीसा/पांगी (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तीसा/पांगी (चंबा) Updated Tue, 10 Jul 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
two people died in jeep accident at sach pass on chamba pangi road

चंबा-पांगी मार्ग पर साच पास में एक जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा उस समय हुआ जब यह लोग गाड़ी में मटर की सप्लाई लेकर चंबा की ओर आ रहे थे।

विज्ञापन


इसी दौरान साचपास में जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें हरीश कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी गांव व डाकघर पुंटो (पांगी) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राम निवास पुत्र हरी लाल निवासी गांल दलोचा (उत्तर प्रदेश) की सिविल अस्पताल तीसा में इलाज के दौरान मौत हुई।
विज्ञापन


हादसे में गाड़ी चालक राजकुमार पुत्र देवी सिंह निवासी गांव झलवास डाकघर  करयास को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही घटना की तफ्तीश भी शुरू कर दी है।  जानकारी के अनुसार हरीश कुमार रविवार रात को जीप नंबर एचपी 73-7285 में मटर की सप्लाई लेकर पांगी से चंबा आ रहा था। उसके साथ गाड़ी में उपरोक्त दोनों व्यक्ति भी सवार थे।

एेसे हुअा हादसा

two people died in jeep accident at sach pass on chamba pangi road

जब गाड़ी साच पास से गुजर रही थी, तो उसी दौरान चिडू पाणी नामक स्थान पर चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी गहरी खाई में लुढ़क गई। गाड़ी के खाई में गिरने से जोरदार आवाज को सुनने के बाद वहां से जा रहे अन्य वाहन रुक गए।

उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। साथ ही घटनास्थल से सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया।

यहां पर इलाज के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम बाद शव मृतकों के परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि साच पास में पिकअप दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस हादसे के कारणों को लेकर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed