हाटू मंदिर जाते वक्त बर्फ पर फिसली बोलेरो, दो की मौत और छह घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारकंडा के पास बर्फ पर वाहन स्ेिकड होने से युवक और लड़की की मौत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए हैं। इन्हें उपचार के लिए कुमारसैन लाया गया। जहां से तीन घायलों को आईजीएमसी और दो को रामपुर रेफर कर दिया गया।
मुताबिक बुधवार को आठ लोग बोलेरो में सवार होकर रामपुर से हाटू (नारकंडा) जा रहे थे। नारकंडा के पास बारूबाग में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। शक्ति स्वरूप (25) पुत्र शंकर सिंह निवासी, रूण्पू रामपुर, ममता (16), पुत्री हीरा सिंह देलठ की मौत हो गई।
विक्रांत (31), पुत्र फूला सिंह, रूण्पू रामपुर, जिशान (25), पुत्र कुंदन सिंह, रूण्पू रामपुर, जमुना (19), पुत्री हीरा सिंह, देलठ, मीरा (18), पुत्री कर्म दास दोफदा रामपुर, पूनम (17) पुत्री दिवान सिंह गांव पुजे निचार, किन्नौर, अंजू (17) वर्ष, पुत्री सोहन लाल भावानगर, किन्नौर घायल हो गए।
ग्रामीणों की मदद से सड़क तक पहुंचाया
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से मृतक और घायलों को सड़क तक पहुंचाया। थाना प्रभारी कुमारसैन सन्नी गुलेरिया ने बताया कि आठ लोगों में से एक की मौके पर और दूसरे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
तीन गंभीर रूप से घायलों को आईजीएमसी शिमला और दो को रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा वाहन के बर्फ पर स्किड होने से हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम कुमारसैन नीरज गुप्ता घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार और घायलों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत दी है।