फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two new cours strat in RKMV shimla

आरकेएमवी में शुरू होंगे दो वोकेशनल को कोर्स

Wed, 06 Jul 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
two new cours strat in RKMV shimla
रिटेल मैनेजमेंट और ट्रेवल एंड टूरिज्म में शुरू होंगे बी वाकेशनल कोर्स
विज्ञापन

दोनों कोर्स में मेरिट आधार पर भरी जाएंगी 40 सीटें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) में इस बार स्नातक डिग्री के दो नए कोर्स शुरू होंगे। कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2022-23 से बी वोकेशनल रिटेल मैनेजमेंट और बी वोकेशनल ट्रेवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट कोर्स शुरू किए जा रहे हैं।
इन कोर्स में किसी भी संकाय में बारहवीं की परीक्षा में पास छात्राएं दाखिला ले सकती हैं। तीन वर्ष के इन दोनों डिग्री कोर्स में 40-40 सीटें मेरिट के आधार पर भरी जाएंगी। अभी तक राजधानी के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस कॉलेज संजौली में ही दो वोकेशनल कोर्स चल रहे थे। आरकेएमवी में बीते सत्र में बी वॉक रिटेल में प्रवेश की प्रक्रिया देरी से शुरू करने से सिर्फ पांच ही छात्राओं ने आवेदन किया था। समय के अभाव के कारण इन दोनों कोर्स को शुरू नहीं किया जा सका था। इस बार कॉलेज ने इन दोनों कोर्स के बैच बैठाने की तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन

दस जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
आरकेएमवी के प्रोस्पेक्टस में बी वोकेशनल रिटेल मैनेजमेंट और बी वोकेशनल ट्रेवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट कोर्स शामिल कर दिए हैं। इसके लिए भी दस जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रुचि रमेश ने माना कि इस सत्र से दो वोकेशनल डिग्री कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। इसमें प्रवेश के लिए सभी तैयारियां कर दी हैं। इन कोर्सों के शुरू होने से छात्राओं को बीए, बीएससी, बी कॉम के अलावा वोकेशनल कोर्स करने का विकल्प मिलेगा। कहा कि इसमें किसी भी स्ट्रीम से पढ़ने वाली छात्राएं प्रवेश के लिए पात्र होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयं वित्त पोषित कोर्सों के
लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
आकेएमवी प्रबंधन ने बुधवार से कॉलेज में चलाए जा रहे स्वयं वित्त पोषित कोर्स बीएससी माइक्रो बायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, बीसीए और पीजीडीसीए कोर्स के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी। कॉलेज की वेबसाइट पर प्रोस्पेक्ट्स सहित आवेदन की प्रक्रिया संबंधित जानकारी उपलब्ध करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed