{"_id":"5c611c4dbdec220bb35c3597","slug":"two-more-deaths-with-swine-flu-in-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू से दो और लोगों की मौत, अब तक 18 की जा चुकी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू से दो और लोगों की मौत, अब तक 18 की जा चुकी जान
Mon, 11 Feb 2019 12:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब मंडी जिले के और दो लोगों की मौतें हो गई। सरकाघाट के रहने वाले एक व्यक्ति ने आईजीएमसी में दम तोड़ा, जबकि जेल रोड मंडी से संबंधित एक महिला की पीजआई में मौत हो गई। प्रदेश भर में स्वाइन फ्लू से अब तक 18 मौतें हो चुकी हैं, जबकि 400 से ज्यादा लोगों की स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते जांच करवाई जा चुकी है।
विज्ञापन
सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिले में हुईं दो मौतों के बाद अब तक जिले में पांच लोगों की इस बीमारी से जान जा चुकी है और 14 नए मामले भी सामने आ चुके हैं। रविवार को पांच अन्य लोगों में स्वाइन फ्लू के लक्षण के चलते ब्लड टेस्ट के सैंपल आईजीएमसी भेजे हैं।
विज्ञापन
जेल रोड मंडी की 38 वर्षीय महिला नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन थी, जिसे स्वाइन फ्लूू की पुष्टि के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। दूसरे व्यक्ति को सरकाघाट से आईजीएमसी रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। जिला स्वास्थ्य अधिकारी मंडी डॉ. दिनेश ठाकुर ने मंडी जिले के दोनों लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन