{"_id":"62093c99290c826eca7816d9","slug":"two-minor-girls-went-missing-from-shimla-to-sundernagar-shimla-news-sml3994960134","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग छात्राएं लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग छात्राएं लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। शिमला से सुंदरनगर निकलीं दो नाबालिग छात्राएं रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गईं। परिजनों की शिकायत पर छोटा शिमला थाना पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उनकी 16 साल की बेटी और 15 साल की भांजी 11 फरवरी को शिमला से सुंदरनगर के लिए बस में रवाना हुईं थीं। लेकिन दोनों सुंदरनगर नहीं पहुंचीं। इस बीच परिजनों ने किशोरियों को रिश्तेदारों के यहां तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। परिजनों को शक है कि उनकी बेटियों का अपहरण हुआ है। उधर, पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक दोनों किशोरियों की लोकेशन पंजाब के रोपड़ की पाई गई है। उन्हें ढूंढने के लिए पुलिस की टीम रवाना हो गई है। परिजनों से भी किशोरियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि किशोरियों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें ढूंढ लिया जाएगा।
दोनों नाबालिग मूलत: सुंदरनगर की निवासी हैं। 16 वर्षीय किशोरी दिल्ली में पढ़ती है और शिमला अपने मामा के पास आई थी। वहीं, उसकी रिश्तेदार 15 वर्षीय किशोरी शिमला में पढ़ती है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि किशोरियां सुंदरनगर जाने की बजाय कैसे पंजाब पहुंच गईं।