फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two MBA girl students died in dharamshala

एमबीए की दो छात्राओं की मौत, एक साथ किराए के मकान में रहती थीं

Fri, 27 Apr 2018 01:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Updated Fri, 27 Apr 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
Two MBA girl students died in dharamshala

नगर निगम धर्मशाला के सकोह वार्ड में एमबीए की दो छात्राओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।  बता दें कि मामला हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के धर्मशाला का है। दोनों हमीरपुर जिले के बड़सर उपमंडल की रहने वाली थीं। दीक्षा (22) निवासी गांव टिप्पर और वंदना (22) निवासी नेरी (जौड़े अंब) धर्मशाला कॉलेज में एमबीए के चौथे सेमेस्टर की छात्राएं थीं।

विज्ञापन


दोनों सकोह में एक साथ किराये के मकान में रहती थीं। देर रात दोनों को उलटियां शुरू हुईं। उन्हें धर्मशाला अस्पताल ले जाया गया। वंदना को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां सुबह उसने दम तोड़ दिया। इससे पहले दीक्षा की धर्मशाला अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों छात्राएं पढ़ाई में अव्वल थीं, जिन्हें स्कॉलरशिप भी मिलती थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बुधवार रात करीब एक बजे दीक्षा ने अपने मकान मालिक को सूचित किया कि वंदना उलटियां कर रही है। पेट में गैस का अंदेशा होने पर वंदना को डाइजीन दी गई और तुरंत धर्मशाला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी में बैठते ही अचानक दीक्षा भी उलटियां करने लगी। पुलिस के मुताबिक दीक्षा ने डॉक्टरों को बताया कि उन दोनों ने निम्यूस्लाइड (दर्द की दवा) खाई थी। नाजुक हालत के चलते वंदना को टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

छात्राओं के कमरे से मिलीं दर्द और एलर्जी की दवाएं

Two MBA girl students died in dharamshala

दीक्षा धर्मशाला अस्पताल में उपचाराधीन थी। रात में उसकी हालत स्थिर रही, लेकिन सुबह करीब साढ़े 3 बजे अचानक दीक्षा की मौत हो गई। उधर, वंदना ने सुबह करीब सवा 6 बजे टांडा अस्पताल में दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि युवतियों की मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। युवतियों ने सुइसाइड किया है या मौत अन्य कारणों से हुई, इसकी जांच की जा रही है। 

फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना कर कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। युवतियों के कमरे से पुलिस ने उनके मोबाइल फोन, लैपटॉप, एक पेन ड्राइव को जांच के लिए कब्जे में लिया है। कमरे से निम्यूस्लाइड दवा का रैपर मिला है।

इसमें से कुछ गोलियां निकली हुई हैं। इसके अलावा कमरे से ब्रूफीन, डिस्प्रिन और सिट्राजिन (एलर्जी की दवा) दवाइयां भी मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed