फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two lift strat in IGMC

Shimla News: आईजीएमसी की न्यू ओपीडी में चलेगी दोनों मुख्य लिफ्टें

Fri, 23 Jun 2023 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Two lift strat in IGMC
मरीजों को रैंप से पैदल चलकर नहीं पहुंचना पड़ेगा ओपीडी
विज्ञापन

अस्पताल में वीरवार को कुल 2433 मरीजों ने करवाया उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। आईजीएमसी के न्यू ओपीडी ब्लाॅक में उपचार करवाने आए मरीजों को पैदल नहीं चलना होगा। ब्लॉक की दो मुख्य लिफ्टों का बचा हुआ मरम्मत कार्य इसी सप्ताह पूरा हो जाएगा। इसमें दो से तीन दिन का समय लगेगा। आईजीएमसी प्राचार्य डॉ. सीता ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।


इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के न्यू ओपीडी ब्लॉक के टॉप फ्लोर में बनी कैफेटेरिया (कैंटीन) में 27 अप्रैल आगजनी की घटना हुई थी। गैस सिलिंडर में धमाके के बाद यह पूरी तरह जल गई थी। 60 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ था। पैनल तक बदले जाने थे लेकिन दो माह का समय बीतने के बाद भी इसे पूरी तरह ठीक नहीं किया था। मजबूरन मरीज पैदल ही रैंप और सीढियों से चढ़कर विभिन्न ओपीडी में उपचार के लिए पहुंच रहे थे। अब अस्पताल प्रबंधन ने दावा किया है कि यह मुख्य लिफ्टें शुरू हो जाएंगी। वही वीरवार को 2,544 मरीजों ने उपचार करवाया। इनमें 2433 मरीजों ने जनरल ओपीडी और 111 मरीजों ने आपात स्थिति में उपचार करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed