{"_id":"6163e8ba8ebc3e7a36711e59","slug":"two-killed-one-injured-in-accident-in-rajgarh-sirmour-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: राजगढ़ में खाई में गिरी पिकअप, दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: राजगढ़ में खाई में गिरी पिकअप, दो की मौत, एक घायल
Mon, 11 Oct 2021 05:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, राजगढ़ (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, राजगढ़ (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 11 Oct 2021 05:59 PM IST
सार
डीएसपी भीष्म ठाकुर ने सड़क हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। तहसीलदार कपिल तोमर ने बताया कि प्रशासन की तरफ से मृतकों के परिजनों को बीस- बीस हजार रुपये फौरी सहायता प्रदान की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरमौर जिले के उपमंडल राजगढ़ के सोलन-नेरीपुल मार्ग पर सोमवार तड़के जीप (पिकअप) के गहरी खाई में गिरने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका जिला अस्पताल सोलन में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक युवकों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे पिकअप जीप (एचपी16-4084) छडील गांव के समीप लगभग 400 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इसमें तीन लोग सवार थे। विवेक (32) निवासी टिक्करी और अनिल (24) निवासी रेडी गुसान तहसील राजगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। सुनील निवासी रेडी गुसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल सोलन में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
छड़ील निवासी नीता राम ने वाहन दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से वाहन में सवार लोगों की तलाश शुरू की। सड़क से लगभग 400 फीट खाई में पुलिस ने विवेक और अनिल के शव बरामद किए। शवों को लोगों की मदद से सड़क तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पिकअप सैंज से सनौरा की तरफ आ रही थी। इसमें कुर्सियां और टैंट आदि सामान भरा था। छड़ील गांव के पास पिकअप सड़क के किनारे में लगे हुए गोल छोटे सीमेंट के पिलर को तोड़ती हुई ढांक में जा गिरी। ढांक में प्लास्टिक की कुर्सियां, टैंट आदि सामान बिखरा पड़ा मिला।
डीएसपी भीष्म ठाकुर ने सड़क हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। तहसीलदार कपिल तोमर ने बताया कि प्रशासन की तरफ से मृतकों के परिजनों को बीस- बीस हजार रुपये फौरी सहायता प्रदान की गई है।