{"_id":"5db937238ebc3e016e02a13f","slug":"two-killed-in-accident-as-car-collided-with-bridge-in-una-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर पुल के साथ टकराई कार, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर पुल के साथ टकराई कार, दो युवकों की मौत
Wed, 30 Oct 2019 07:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 30 Oct 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
ऊना जिले के टक्का गांव में एक कार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। मरने वाले युवकों की पहचान नीरज कुमार पुत्र योग राज तथा भुपिंद्र सिंह पुत्र फकीर चंद दोनों निवासी गांव नारी जिला ऊना के रूप में हुई है। हादसे में कार सवार मनीष कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क हादसे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात नीरज कुमार दोस्तों के साथ कार में सवार होकर कहीं जा रहा था। टक्का पुल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। हादसे में कार चालक नीरज कुमार और उसके साथ बैठे भुपिंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मनीष कुमार को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन