{"_id":"5d24797e8ebc3e6c901bfa8a","slug":"two-ips-transferred-in-himachal-and-one-order-amended","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में दो आईपीएस के तबादले, एक का आदेश संशोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में दो आईपीएस के तबादले, एक का आदेश संशोधित
Tue, 09 Jul 2019 04:57 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Jul 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने सोमवार देर रात जारी तबादला आदेश में आंशिक संशोधन कर मंगलवार को फिर तीन अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी। एसपी बिलासपुर से एसपी इंटेलिजेंस के पद पर स्थानांतरणाधीन चल रहे अशोक कुमार को अब एसपी नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लगाया गया है।
विज्ञापन
कमांडेंट 6 आईआरबीएन कोलर अनुपम शर्मा को कमांडेंट 5 आईआरबीएन बस्सी और एसपी एनसीबी रही शुभ्रा तिवारी को कमांडेंट 6 आईआरबीएन कोलर लगाया गया है।
इससे पहले सोमवार देर रात जारी हुए आदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा करने वाली स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप में बतौर एसपी सेवारत विमुक्त रंजन को कांगड़ा का एसपी लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विमुक्त 15 जुलाई को रिलीव हो रहे हैं, ऐसे में सरकार ने पहले ही उनके नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। आईपीएस के कैडर पद पर पिछली सरकार की ही तरह जयराम सरकार ने भी एचपीएस अधिकारी की नियुक्ति कर दी है।
विज्ञापन
एसपी किन्नौर के पद पर एचपीएस अधिकारी साजू राम राणा की तैनाती की गई है। आईपीएस सौम्या सांबशिवन, शालिनी अग्निहोत्री और संजीव कुमार गांधी को बटालियनों में तैनात कर दिया है। इन तीनों अफसरों की गिनती तेजतर्रार अफसर के तौर पर की जाती रही है।
सौम्या सिरमौर के अलावा गुड़िया कांड के बाद राजधानी शिमला की कानून व्यवस्था संभाल चुकी हैं। शालिनी ने कुल्लू में नशा माफिया पर नकेल कस दी थी। संजीव गांधी कांगड़ा में नशा व खनन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए चर्चा में रह चुके हैं।