फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two institutions record seized in kangra himachal

कांगड़ा के जसूर में दो संस्थानों का रिकॉर्ड जब्त

Tue, 05 Mar 2019 09:02 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: ashok chauhan Updated Tue, 05 Mar 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
two institutions record seized in kangra himachal

आयकर विभाग की टीम ने जसूर में एक ही मालिक के दो संस्थानों का निरीक्षण कर रिकॉर्ड जब्त किया है। विभाग की इस कार्रवाई में आय से अधिक धन रखने के कई सबूत हाथ लगे हैं।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में यह आंकड़ा करीब तीन करोड़ रुपया आंका गया है, जबकि जांच के बाद पैसों के इस आंकड़े में इजाफा होने का अंदेशा है। विभाग की टीम ने यह कार्रवाई आयकर विभाग के मुख्य आयुक्त शिमला की अगुवाई में की है।
विज्ञापन


विभाग की इस छापामारी से जसूर में हड़कंप मच गया है। विभाग की टीम ने चार दिन की कार्रवाई में दोनों संस्थानों और इनके मालिक की आय से संबंधित कई दस्ताबेज जब्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य आयकर आयुक्त शिमला प्रीतम सिंह की अगुवाई में की गई इस टीम में संयुक्त आयकर आयुक्त पालमपुर शैलेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे। उधर, पालमपुर के संयुक्त आयकर आयुक्त शैलेंद्र कुमार ने कहा कि आय से अधिक धन पर विभाग की टीम ने जसूर के दो संस्थानों का रिकॉर्ड जब्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed