{"_id":"594663b74f1c1b9b488b4653","slug":"two-injured-in-car-accident-at-theog","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला के ठियोग के पास हादसा, कार खाई में गिरने से दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला के ठियोग के पास हादसा, कार खाई में गिरने से दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 19 Jun 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के साथ लगते ठियोग उपमंडल के जई क्यार सड़क मार्ग में रविवार सुबह 6:30 बजे एक मारूति कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए है।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दो घायलों को ठियोग अस्पताल पहुंचाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह छैला से मौहारी की ओर जा रही मारूति कार संख्या एचपी 09 सी 0863 में दो लोग सवार थे कि अचानक मारूति कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
इस हादसे में चालक सुरेद्र पुत्र बालानंद आयु 32 निवासी क्यार ठियोग और नेपाली निवासी टेकचंद पुत्र राम बहादूर घायल हो गए। पुलिस ने दोनो को ठियोग अस्पताल पहुंचाया। लेकिन नेपाली की हालात गंभीर हालात को देखकर आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
उधर,हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है । जबकि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।