बर्फीले तूफान से उड़ीं दो घरों की छतें, पुल गिरने का खतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहौल घाटी में भारी बर्फबारी के बाद पहले हिमखंड और अब बर्फीले तूफान ने कहर मचाना शुरू कर दिया है। बीते दिन आया बर्फीले तूफान दो घरों की छतों को उड़ा ले गया है। हालांकि, जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन दोनों परिवारों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है।
एसडीएम सुभाष गौतम ने बताया कि तिंदी पंचायत के लोहनी गांव में बर्फीले तूफान की जद में आने से दो रिहायशी घरों की छत उड़ गईं। हिमखंड की आशंका को भांपते हुए लोग पहले की किसी दूसरे के घरों में शिफ्ट हो गए थे।
उधर, उदयपुर पंचायत के सलपट गांव को जोड़ने वाले 120 मीटर लंबे बैली ब्रिज के गिरने का खतरा बढ़ गया है। भारी बर्फबारी के चलते इस पुल पर टनों के हिसाब से बर्फ की मोटी परत जम गई।
विभाग के ओर से इतने लंबे पुल से बर्फ हटाने के लिए मजदूर नहीं है। कांग्रेस सेवादल उदयपुर ब्लॉक के महासचिव रमेश ने लोक निर्माण विभाग चिनाव मंडल उदयपुर को इसकी सूचना दे दी है।
पुल के निर्माण में लग गए 12 साल
रमेश का आरोप है कि विभाग इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। पुल का शिलान्यास पिछली कांग्रेस सरकार के समय हुआ था और इसके निर्माण कार्य को पूरा करने में 12 साल का समय लग गया।
एसडीएम सुभाष गौतम ने बताया कि तिंदी पंचायत के लोहनी गांव में बर्फीले तूफान की जद में आने से दो रिहायशी घरों की छतें उड़ गई हैं। परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है।